A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फैन ने किया हिंदी में पोस्ट करने का अनुरोध, अमिताभ बच्चन ने दिया मजेदार जवाब

फैन ने किया हिंदी में पोस्ट करने का अनुरोध, अमिताभ बच्चन ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड के महानायक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं। 

amitabh bachchan latest post- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @AMITABHBACHCHAN अमिताभ बच्चन का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल

अमिताभ बच्चन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने एक फैन को करारा जवाब दिया है, जिसने महानायक से हिंदी में पोस्ट करने का अनुरोध किया था। बिग बी का ये पोस्ट वायरल हो रहा है। 

दरअसल एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा- "अमिताभ बच्चन जी अगर आपके पोस्ट हिंदी में आये तो बहुत अच्छा रहेगा।"

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की खास तस्वीर

इस पोस्ट को पढ़ने के बाद बिग बी ने रिप्लाई करते हुए मजेदार अंदाज में हिंदी में लिखा- "आप भी 'पोस्ट' ( post ) शब्द जो आपने झंकृत किया है, उसकी हिंदी लिखिए ना!"

इसके अलावा बॉलीवुड के महानायक ने इंसान की फितरत को लेकर भी पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा- "फितरत किसी की ना आज़माया कर ऐ जिंदगी, हर शख्स अपनी हद में बेहद लाजवाब होता है।"

गौरतलब है कि बच्चन परिवार कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौट चुका है। अमिताभ बच्चन, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या कोविड 19 की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद अस्पताल में उनका इलाज हुआ। 

Latest Bollywood News