1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की खास तस्वीर

वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की खास तस्वीर

 Published : Aug 19, 2020 07:28 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 07:28 am IST

अमिताभ बच्चन ने वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कई कैमरों से घिरे नजर आ रहे हैं।

amitabh bachchan- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन Image Source : INSTAGRAM/AMITABHBACHCHAN

बॉलीवुड के शहंशाह अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ मजेदार शेयर करते रहते हैं। साथ ही वह अपने ब्लॉग में कई चीजों का जिक्र करते हैं जो जिनके बारे में उनके फैन्स को जानना पसंद है। साथ ही बिग बी हर खास दिन पर अपने फैन्स को  सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं देते हैं। वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर बिग बी ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है जिसमें वह कैमरों से चारों तरफ से घिरे हुए हैं। बिग बी ने यह पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- वर्ल्ड फोटोग्राफी डे अगस्त 19। अभिनेता सावधान रहें कि वे अब आपके चेहरे को तकनीक से बदल सकते हैं।

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में फैन्स के लिए जीवन का सार शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- "मतलब" बहुत वज़नदार होता है,"निकल" जाने के बाद, हर रिश्ते को हल्का कर देता है'

 बिग बी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- प्रॉपरिटी को ध्यान में रखते हुए मैंने इसे कैप्शन नहीं देने की हिम्मत की। क्या मैं विनम्रतापूर्वक उन्हें आमंत्रित कर सकता हूं, जो उन्हें यहां कमेंट करने की इच्छा रखते हैं .. मुझे राहत होगी।

आपको बता दें अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उनके साथ बेटा अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या भी संक्रमित हुए थे। वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। बच्चन परिवार कोरोना वायरस से जंग जीत चुका है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन