1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ की ‘पिंक’ ने जीता बॉलीवुड अदाकाराओं का दिल

अमिताभ की ‘पिंक’ ने जीता बॉलीवुड अदाकाराओं का दिल

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अभिनय से सजी फिल्म ‘पिंक’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

pink- India TV Hindi
pink

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के अभिनय से सजी फिल्म ‘पिंक’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। कुछ वक्त पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। नेहा धूपिया, यामी गौतम, सुरवीन चावला और दिया मिर्जा सहित बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'पिंक' की काफी सराहना की और उन्होंने इसे सामाजिक रूप से प्रासंगिक और देखने लायक फिल्म बताया। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के लिए रविवार को फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

इसे भी पढ़े:-

शहरों में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर प्रकाश डालने वाली इस फिल्म में तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेत्रियों ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

नेहा ने कहा, "आप बहुत कम ही इस प्रकार की फिल्में देखते हैं, जो आपके नस-नस को हिला कर रख देती है और आप निशब्द हो जाते हैं। 'पिंक' एक जादुई फिल्म है।"

सोनल चौहान ने कहा, "अभी 'पिंक' देखी। अमिताभ जब भी स्क्रीन पर आए मैं हैरान हुई। आप सच में एक दिग्गज हैं।"

गौहर खान ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "अमिताभ में 'पिंक' में आपके अभिनय को देखकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। आपके दबदबे वाले इस फिल्म जगत का हिस्सा बनकर खुश हूं।"

दिया ने कहा, "फिल्म की बेहतरीन टीम का जश्न मना रही हूं। सामाजिक रूप से प्रासंगिक, मनोरंजक और देखने लायक फिल्म। जरूर देखिए।"

अपनी प्रतिक्रिया में सुरवीन ने कहा, "बहुत कम फिल्में आपको हैरान करके रख देती हैं और आप इतने निजी तौर पर उससे जुड़ जाते हैं। 'पिंक' आपके लिए ऐसी ही एक फिल्म है। शुजित सरकार और उनकी टीम को शुक्रिया।"

यामी ने कहा, "देखने लायक फिल्म है 'पिंक'। शुक्रिया शुजित और अमिताभ।"

अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पिंक' 16 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिल्ली पर आधारित इस फिल्म के सह-निर्माता शुजित हैं।

Latest Bollywood News