1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या आपने देखा अमिताभ की ‘पिंक’ का शानदार ट्रेलर

क्या आपने देखा अमिताभ की ‘पिंक’ का शानदार ट्रेलर

 Published : Aug 09, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Aug 09, 2016 06:03 pm IST

अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी आगामी थ्रिलर फिल्म 'पिंक' पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का लोगो लॉन्च किया गया था और अब मंगलवार को इसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी आगामी थ्रिलर फिल्म 'पिंक' पिछले काफी वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का लोगो लॉन्च किया गया था और अब मंगलवार को इसका ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। इसमें अमिताभ एक वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। अनिरुद्ध रॉय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ के अलावा तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

अमिताभ इससे पहले 'वजीर' और 'तीन पत्ती' जैसी थ्रिलर फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। अमिताभ ने तो हमेशा ही अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों से सराहना हासिल की है, वहीं तापसी की बात करें तो वह भी इस ट्रेलर में शानदार भूमिका निभाचती हुई नजर आ रही हैं। अमिताभ और तापसी पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में बिग बी के साथ काम करने को लेकर तापसी बेहद उत्साहित थीं।

इस फिल्म को शूजीत सरकार प्रोड्यूस कर रहे हैं, जो फिल्म 'पीकू' में भी अमिताभ के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म इरफान खान और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म में एक बेटी और पिता के रिश्ते को अलग ढंग से पेश किया गया था।

अमिताभ बच्चन इससे पहले फिल्म 'टीई3एन' में नजर आए थे। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन भी मुख्य किरदारों में दिखे थे। लेकिन आगामी फिल्म 'पिंक' से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन