1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुहागरात के लिए सजी थी ट्रेन के AC कोच की केबिन, वीडियो पर मचा बवाल, रेलवे ने TTE को किया सस्पेंड

सुहागरात के लिए सजी थी ट्रेन के AC कोच की केबिन, वीडियो पर मचा बवाल, रेलवे ने TTE को किया सस्पेंड

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jul 08, 2026 09:49 pm IST,  Updated : Jul 09, 2026 03:53 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था, जिसमें ट्रेन के एसी कोच के केबिन को सुहागरात के लिए सजाया गया था। इस वीडियो पर रेलवे ने सख्ती दिखाई है और टीटीई को सस्पेंड कर दिया है।

रेलवे ने लिया एक्शन- India TV Hindi
रेलवे ने लिया एक्शन

एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच के एक केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद अब रेलवे प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित टीटीई, Travelling Ticket Examiner (TTE)  को सस्पेंड कर दिया है। रेल मंत्रालय ने जारी बयान में कहा है, 6/7/26 को ट्रेन नंबर 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक जोड़े ने अपने फर्स्ट AC कूपे को सजाने के लिए ऑनलाइन एक डेकोरेटर को निजी तौर पर हायर किया था। कोच में डेकोरेटर का प्रवेश अनधिकृत था और इसे एक गंभीर चूक माना जा रहा है। संबंधित कर्मचारी (TTE) को सस्पेंड कर दिया गया है और विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इसी वीडियो पर मचा बवाल, देखें



एक कपल ने निजी डेकोरेटर को दिया था काम
यह मामला छह जुलाई 2026 का है, ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने सफर को खास बनाने के लिए ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर को काम पर रखा था और इस डेकोरेटर ने ट्रेन के भीतर जाकर उनके पूरे केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग तरह तरह के कमेंट्स करते रहे। इस वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और सख्त कदम उठाया गया।

रेलवे ने क्या दी सफाई?
रेलवे ने इस पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है और इस मामले को सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर चूक माना है। रेलवे प्रशासन ने कहा कि इस लापरवाही के आरोप में संबंधित स्टाफ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

रेलवे ने पहले क्या कहा था?
सूत्रों के मुताबिक, रेलवे ने पहले कहा था कि यात्रियों को अपने केबिन को सजाने पर कोई आपत्ति नहीं है। अगर कोई यात्री पूरी केबिन बुक करता है और उसे खुद सजाता है, तो रेलवे का इससे कोई लेना-देना नहीं होता। ये पूरी तरह से यात्रियों का अपना हक है कि वो किस तरह से सफर करना चाहते हैं और ये किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं माना जाता है। लेकिन अगर ट्रेन में जिसका टिकट नहीं हो वो यात्रा कर रहा हो, या कोई अनधिकृत व्यक्ति ट्रेन के एसी कोच में बिना अनुमति के घुस आए तो यह सुरक्षा की दृष्टि में चूक माना जाएगा। 

ये भी पढ़ें:
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के 4 निजी सचिव एक साथ हटाए गए, इनमें से दो की सेवाएं खत्म की गईं, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत