भारतीय मूल की महिला सीईओ को अमेरिकी कंपनी का सीईओ बनाए जाने पर एक अमेरिकी पत्रकार ने उनके खिलाफ गंभीर टिप्पणियां की, इसके बाद उस पत्रकार को नौकरी से हटा दिया गया है।
दिल्ली जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस को उस पटरी पर मोड़ दिया गया जिसकी मरम्मत हो रही थी। इस मामले में एक स्टेशन मास्टर और एक ट्रैफिक कंट्रोलर को सस्पेंड कर दिया।
साल 2019 में छांगुर बाबा के गुर्गे ने युवती को किडनैप किया था। इसके बाद परिजनों को थाने से भगाया गया था। इस मामले में 6 साल बाद इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी को सस्पेंड कर दिया गया है।
जिन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है उनमें शास्त्री नगर थाने के एक सब-इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल शामिल हैं।
अमेरिका में ट्रंप के प्रशासन ने 10 राज्यों से 17 जजों को बर्खास्त करके हड़कंप मचा दिया है। यह कार्यवाही बिना किसी नोटिस के की गई है। ये सभी जज इमिग्रेशन कोर्ट से जुड़े हैं।
हरियाणा के नूंह में इंटरनेट और बल्क एसएमएस सर्विस को रविवार रात 9 बजे से सोमवार रात 9 बजे तक के लिए स्पेंड कर दिया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप और गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमे में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
प्रधानमंत्री शिनवात्रा के निलंबन का यह घटनाक्रम थाई राजनीति में एक और बड़े मोड़ की ओर संकेत करता है, जहां सेना, न्यायपालिका और लोकतांत्रिक सरकार के बीच लंबे समय से टकराव बना हुआ है।
प्रिंसिपल और क्लर्क को केईए प्रोटोकॉल का पालन न करने के लिए लापरवाह पाया गया, जिसके तहत केसीईटी परीक्षा के दौरान गैर-धातु वाले जनेऊ और कलावा पहनने की अनुमति थी। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि पीयू कॉलेज स्टाफ ने छात्र पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।
उद्यमी ने सोलर इंडस्ट्री लगाने के लिए इन्वेस्ट यूपी के तहत आवेदन किया था। इसी बीच किसी बिचौलिये ने काम कराने के लिए उद्यमी से कमीशन मांगा। शिकायत के बाद वसूली करनेवाले निकांत जैन को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि सीईओ को सस्पेंड कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में दो पुलिसकर्मी एक कुख्यात तस्कर की बर्थडे पार्टी का जश्न मना रहे थे। इसका वीडियो वायरल हो गया और दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। देखें वीडियो...
सिर्फ आलोचना करने पर माली देश के प्रधानमंत्री को बर्खास्त होना पड़ा है। आरोप है कि उन्होंने अपने देश के सैन्य शासन की आलोचना कर दी। इसके बाद उन्हें उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया।
केरल में दो आईएएस अधिकारियों को अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। केरल सरकार ने सोमवार देर रात जारी निलंबन आदेश में स्पष्ट किया कि दोनों सिविल सेवा अधिकारियों का कृत्य गंभीर है।
पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) राकेश कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि शिकारपुर के थाना प्रभारी, नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ की कड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश के इस IAS ऑफिसर को कर दिया सस्पेंड। जानें क्या लगा है आरोप।
चीन ने बिना किसी स्पष्टीकरण के जनरल ली शांगफू को बर्खास्त करने के दो महीने बाद शुक्रवार को नौसेना कमांडर जनरल दोंग जून को अपना नया रक्षा मंत्री नामित किया। चीन की शीर्ष विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) ने अक्टूबर में ली के निष्कासन की पुष्टि की थी। इसके बाद अब पीएलए को 9 जनरलों को बर्खास्त कर दिया है।
देश की संसद में सांसदों के लगातार हो रहे निलंबन की खबरों के बीच अब झारखंड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। यहां बीजेपी के तीन विधायकों को शीतकालीन सत्र की अवधि तक के लिए निलंबित कर दिया गया है।
संसद से 141 सांसदों को इस सत्र से निलंबित कर दिया गया है। जिसके बाद सांसद संसद के बाहर हंगामा कर रहे हैं। वहीं, कुछ सांसदों ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
राज्यसभा में आज संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले को लेकर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को बाकी सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
कनाडा को उसी लहजे में जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने बेहद सख्त एक्शन लिया है। कनाडा के एक शीर्ष राजनयिक को भारत से निष्कासित करने के बाद अब सरकार ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
संपादक की पसंद