1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई, इस IAS ऑफिसर को कर दिया सस्पेंड, जानें आरोप

सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई, इस IAS ऑफिसर को कर दिया सस्पेंड, जानें आरोप

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 16, 2024 09:22 am IST,  Updated : Jul 16, 2024 10:23 am IST

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी आदित्यनाथ की कड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश के इस IAS ऑफिसर को कर दिया सस्पेंड। जानें क्या लगा है आरोप।

देवी शरण उपाध्याय सस्पेंड।- India TV Hindi
देवी शरण उपाध्याय सस्पेंड। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में अनियमितताओं के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने यूपी के आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस  देवी शरण उपाध्याय को  अलीगढ़ में पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर सस्पेंड किया गया है। देवी शरण पर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?

आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय के ऊपर मनमाने ढ़ंग से जमीन पट्टों को आवंटित करने का आरोप लगा था। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटा दिया था और प्रतीक्षारत कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर के राजस्व परिषद के साथ संबद्ध कर दिया गया है। 

कौन हैं देवी शरण उपाध्याय?

देवी शरण उपाध्याय साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती साल 2022 के जुलाई महीने में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में की गई थी। हालांकि, उनके ऊपर  अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पहले देवी शरण को प्रतीक्षारत किया गया लेकिन अब निलंबित कर दिया गया है। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस 

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत IAS देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक, पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई गई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।