1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल का अगला प्लान क्या? सोशल मोडिया पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस; दिया ये संकेत

IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल का अगला प्लान क्या? सोशल मोडिया पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस; दिया ये संकेत

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 27, 2026 06:12 pm IST,  Updated : Sep 27, 2026 06:58 pm IST

आईएएस से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल जल्द ही नई पारी का आगाज करने जा रही हैं। उन्होंने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर संकेत दिया वह आगे क्या करने वाली हैं।

दिव्या मित्तल- India TV Hindi
दिव्या मित्तल Image Source : X@DIVYAMITTAL_IAS

लखनऊः यूपी की पूर्व चर्चित IAS अधिकारी दिव्या मित्तल अब अपनी ज़िंदगी का एक नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। वह राजनीति में कदम रखेंगी या फिर कोचिंग या विदेश में नौकरी करेंगी, इसका खुलासा वह 29 सितंबर को करेंगी। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में क्या करने वाली हैं। 

दरअसल, दिव्या ने 30 अगस्त को आईएएस से इस्तीफा सौंपा था, जिसे राज्य सरकार ने 14 सितंबर को मंज़ूर कर लिया। अपने काम से पहचान बनाने वाली दिव्या के लाखों फ़ॉलोअर्स अब यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि वह आगे क्या करने वाली हैं। 

दिव्या मित्तल क्या करेंगी, दिया संकेत

दिव्या मित्तल ने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा, आगे क्या करना है? मैंने पढ़ा: "बच्चे छोटे हैं। अब घर। अच्छा पैकेज मिलेगा। वापस विदेश। IAS पर किताब लिखी है। कोचिंग। टिकट पक्का हो गया होगा। राजनीति। 29 सितंबर, सुबह 8:30 बजे बताऊंगी।

दिव्या के ट्वीट से अटकलें लगने लगी हैं कि वह या तो राजनीति में कदम रखने जा रही हैं, या फिर वह कोचिंग पढ़ाएंगी। उनका इशारा विदेश में नौकरी की तरफ भी है। अब आप सकते हैं कि अगर विदेश में नौकरी करनी थी तो आईएएस की नौकरी क्यों छोड़ी। इस लिहाज से देखा जाए तो वह कोचिंग पढ़ा सकती हैं या फिर चुनाव से पहले किसी राजनीतिक दल में शामिल हो सकती हैं। हालांकि इस सस्पेंस से पर्दा मंगलवार यानी 29 सितंबर को ही उठेगा।

14 सितंबर को मंजूर हुआ था इस्तीफा

इससे पहले दिव्या मित्तल ने 14 सितंबर को एक्स पर बताया था कि उनका इस्तीफा मंजूर हो गया है। दिव्या 12 सितंबर को माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने के लिए जम्मू के कटरा गई थीं। माँ वैष्णो देवी के धाम जाने का उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था। 

बता दें कि वह 2013-बैच की IAS अधिकारी रहीं। वह कई जिलों की डीएम भी रहीं। सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट में अपने फैसले की जानकारी देते हुए मित्तल ने लिखा था कि मैंने अपनी मर्ज़ी से IAS से इस्तीफ़ा दे दिया है और इस तरह 13 साल के यादगार सफ़र को खत्म किया है। उन्होंने साधारण हालात में बड़े होने और एक अच्छी व सफल ज़िंदगी के सपने देखने के बारे में भी बात की। मित्तल के एकेडमिक और प्रोफ़ेशनल सफ़र में IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग की डिग्री, IIM बैंगलोर से MBA, लंदन में JP मॉर्गन के साथ काम करना और उत्तर प्रदेश सरकार में कई प्रशासनिक पदों पर काम करना शामिल है।

ये भी पढ़ेंः  गोरखपुर में जलभराव पर अखिलेश यादव का तंज, "अगर सैफई से ही प्रेरणा ली होती तो ये शहर भी मॉडल बन गया होता"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।