Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी न्याय विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रंप के खिलाफ मुकदमे में शामिल अभियोजकों और कर्मियों को किया सस्पेंड

अमेरिकी न्याय विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रंप के खिलाफ मुकदमे में शामिल अभियोजकों और कर्मियों को किया सस्पेंड

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Jul 13, 2025 12:24 pm IST, Updated : Jul 13, 2025 12:24 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में हस्तक्षेप और गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामले में बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी न्याय विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमे में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
Image Source : AP डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति।

वाशिंगटनः अमेरिकी न्याय विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत दी है। यूएस जस्टिस डिपार्टमेंट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रंप के खिलाफ चल रहे मुकदमे में शामिल अभियोजकों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि न्याय विभाग ने इस मामले से जुड़े लगभग सभी अभियोजकों और कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। हालांकि अभी जिन लोगों को निलंबित किया गया है, उनकी संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। 

ट्रंप के खिलाफ क्या था मामला?

बता दें कि दूसरी बार अमेरिका का राष्ट्रपति बनने से पहले डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गोपनीय दस्तावेजों से जुड़े मामलों और चुनाव में हस्तक्षेप को लेकर एक मुकदमा चलाया जा रहा था। इसमें ट्रंप को दोषी ठहराया गया था। यह कार्रवाई ट्रंप के खिलाफ विशेष वकील जैक स्मिथ द्वारा शुरू की गई थी। इन दोनों ही मामलों से जुड़े अभियोजकों और कर्मचारियों पर न्याय विभाग ने यह कार्रवाई की है। कार्रवाई का यह ब्यौरा सूत्रों के अनुसार सामने आया है। बर्खास्तगी की अभी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है। 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement