1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 999 रुपये में रिजर्व कर सकते हैं Samsung Galaxy Z Fold 8, भारत में शुरू हुआ प्री-रिजर्वेशन

999 रुपये में रिजर्व कर सकते हैं Samsung Galaxy Z Fold 8, भारत में शुरू हुआ प्री-रिजर्वेशन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Jul 08, 2026 05:05 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 04:58 pm IST

Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज का प्री-रिजर्वेशन भारत में शुरू हो गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज 22 जुलाई को लॉन्च होगी।

Samsung Galaxy Z Fold 8- India TV Hindi
सैमसंग के फोल्डेबल फोन का प्री-रिजर्वेशन हुआ शुरू Image Source : SAMSUNG

Samsung ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्री-रिजर्वेशन भारत में शुरू कर दिया है। सैमसंग के ये फोल्डेबल फोन इसी महीने 22 जुलाई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाएंगे। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने साल के दूसरे Galaxy Unpacked Event की डेट घोषित कर दी है। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra के अलावा Galaxy Watch 9 सीरीज और Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च किए जा सकते हैं।

999 रुपये में करें प्री-रिजर्व

सैमसंग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज का प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है। यूजर्स 999 रुपये में अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज को प्री-रिजर्व कर पाएंगे। प्री-रिजर्व करने वाले यूजर्स को 2799 रुपये का वाउचर मिलेगा। इस वाउचर को फोन लॉन्च होने के बाद प्री-ऑर्डर के समय इस्तेमाल किया जा सकता है। प्री-रिजर्व करने वाले यूजर्स को कंपनी सबसे ज्यादा एक्सचेंज वैल्यू ऑफर करेगी।

22 जुलाई को होगा लॉन्च

Samsung की यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज 22 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। इसका कीनोट भारतीय समय के अनुसार शाम के 6:30 बजे शुरू होगा। सैमसंग का यह इवेंट लंदन में आयोजित किया जाएगा। इस साल कंपनी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी पेश करेगी। अल्ट्रा फोन में वाइड पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा।

Samsung Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 में कंपनी 7.6 इंच का डायनैमिक AMOLED 2x फोल्डेबल डिस्प्ले दे सकती है। वहीं, इसमें 5.5 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले भी मिलेगा। फोन के दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएगी। वहीं, इस सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 45W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग मिल सकता है। फोन का डिस्प्ले 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।

पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल सीरीज में नए डिजाइन का हिंज दिया जा सकता है। यह हिंज फोन के डिस्प्ले पर पड़ने वाली क्रीज को मिनिमाइज करने का काम करेगा। सैमसंग के पिछले सभी फोल्डेबल फोन में यूजर्स ने डिस्प्ले में क्रीज की शिकायत की है। कंपनी हर साल हिंज में इंप्रूवमेंट करती जा रही है।

यह भी पढ़ें - 14 जुलाई को लॉन्च होगी Redmi Note 17 सीरीज, बैटरी समेत कई फीचर्स हुए लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक