1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 15000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola Signature, Flipkart Sale में हजारों का डिस्काउंट

15000 रुपये सस्ता मिल रहा Motorola Signature, Flipkart Sale में हजारों का डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Oct 07, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Oct 07, 2026 06:48 pm IST

Motorola Signature को फ्लिपकार्ट पर 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली सेल में 15,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

motorola signature- India TV Hindi
मोटोरोला सिग्नेचर पर तगड़ा ऑफर Image Source : MOTOROLA

Motorola Signature को फ्लिपकार्ट सेल में 15,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। मोटोरोला का यह फ्लैगशिप फोन इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया है। फोन में 16GB रैम और 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट और 50MP का ट्रिपल कैमरा दिया गया है।

Motorola के फोन पर ऑफर

यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। फ्लिपकार्ट पर यह फोन 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 64,999 रुपये और 69,999 रुपये है। मोटोरोला का यह फोन 74,999 रुपये की MRP पर लिस्ट किया गया है। ऐसे में फोन की कीमत 15,000 रुपये कम रखी गई है। इसके अलावा 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इस तरह से यह फोन 56,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Motorola Signature के फीचर्स

जनवरी में लॉन्च हुए Motorola Signature में कंपनी ने 6.8 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया है। फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200 पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।Motorola Signature में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 16GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Motorola Signature 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 1.5K AMOLED, 165Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5200mAh, 90W, 50W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 50MP
OS Android 16

यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करती है। मोटोरोला का यह फोन अल्ट्रा थिन डिजाइन के साथ आता है। इसमें 5200mAh की सिलिकन-कॉर्बन बैटरी मिलती है। इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसेक साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, ब्लूटूथ 6, NFC, WiFi जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - 6999 रुपये में मिल रहा LED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में घट गई कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।