1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ ने लॉन्च किया ‘पिंक’ का लोगो

अमिताभ ने लॉन्च किया ‘पिंक’ का लोगो

 Published : Aug 08, 2016 05:09 pm IST,  Updated : Aug 08, 2016 05:09 pm IST

अमिताभ बच्चन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'पिंक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बिग बी ने हाल ही में अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का लोगो लांच कर दिया है।

amitabh- India TV Hindi
amitabh

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन पिछले काफी वक्त से अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'पिंक' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बिग बी ने हाल ही में अपनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का लोगो लांच कर दिया है। बिग बी ने सोमवार को ट्विटर पर यह लोगो शेयर किया। अमिताभ को इस फिल्म में एक वकील का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म की अधिकांश शूटिंग राजधानी दिल्ली में हुई है। इसका निर्माण शूजीत सरकार ने किया है।

इसे भी पढ़े:-

17 सेकंड के 'पिंक' के इस इलेक्ट्रॉनिक लोगो में दो गुलाबी हाथ पिंक शब्द के दो अक्षर 'आई' और 'के' पकड़े नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने इसे अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'पिंक' का लोगो लांच करते हुए गर्व हो रहा है। इस फिल्म के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी हैं। इस फिल्म में अमिताभ के अलावा तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अमिताभ इससे पहले फिल्म 'टीई3एन' में नजर आए थे। फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन यह पर्दे पर कोई खास धमाल नहीं मचा पाई। फिल्म में अमिताभ के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विद्या बालन भी मुख्य किरदारों में नजर आए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन