1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, IND vs ENG टेस्ट होगा आखिरी मुकाबला

इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, IND vs ENG टेस्ट होगा आखिरी मुकाबला

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jul 08, 2026 06:22 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 06:34 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। लॉर्ड्स में खेला जाने वाला भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच उनका आखिरी मुकाबला होगा।

ENG vs IND- India TV Hindi
टैमी ब्यूमोंट Image Source : AFP

भारत और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में शुरू होने वाला एकमात्र महिला टेस्ट सिर्फ दोनों टीमों के लिए ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड की दिग्गज बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट के लिए भी बेहद खास होगा। 35 साल की स्टार बल्लेबाज ने घोषणा कर दी है कि भारत के खिलाफ यह टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा। लगभग 17 साल तक इंग्लैंड की जर्सी पहनने के बाद ब्यूमोंट इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। साल 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड के लिए अब तक 260 मुकाबले खेले हैं। वह इंग्लैंड महिला टीम की ओर से ODI क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 शतक लगाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके नाम ODI में 4500 से अधिक रन भी दर्ज हैं। वहीं, T20I में 1975 रन अपने नाम किए हैं। 11 टेस्ट में उन्होंने 612 रन बनाने का कारनामा किया है।

तीनों फॉर्मेट में जड़ चुकी हैं सेंचुरी

ब्यूमोंट 2017 महिला ODI वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की खिताबी जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं। घरेलू सरजमीं पर खेले गए उस टूर्नामेंट में उन्होंने 410 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम किया। इतना ही नहीं, टैमी ब्यूमोंट इंग्लैंड की उन दो महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है। 2023 महिला एशेज के दौरान ट्रेंट ब्रिज में 208 रन की ऐतिहासिक पारी खेलकर वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली पहली इंग्लिश महिला क्रिकेटर भी बनी थीं।

रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए टैमी ब्यूमोंट ने कहा कि लगभग 17 सालों तक इंग्लैंड के लिए खेलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है। जब वह छोटी लड़की थी और उन्हें क्रिकेट से प्यार हुआ, तब उन्होंने शायद ही कभी सोचा था कि इंग्लैंड के लिए खेलना भी एक विकल्प हो सकता है। यह सोचकर उन्हें बेहद खुशी होती है कि खासकर इस समर में कितनी लड़कियां और लड़के प्रेरित हुए हैं और हमारे देश में इस खेल ने कितनी लंबी जर्नी तय की है।

लॉर्ड्स में अलविदा कहने का बिल्कुल सही समय

उन्होंने आगे कहा कि हम हमेशा अगली पीढ़ी के लिए इस कैप को आगे बढ़ाना चाहते थे और अब समय आ गया है कि वह ये सम्मान इंग्लैंड की अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को सौंप दूं। ब्यूमोंट ने लॉर्ड्स टेस्ट को अपने करियर का सबसे सही अलविदा बताया। उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में खेला जाने वाले महिलाओं का लॉर्ड्स में पहला टेस्ट उनके करियर को अलविदा कहने का बिल्कुल सही मौका लगता है। उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका करियर इतना खास होगा। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह घरेलू क्रिकेट खेलती रहूंगी, लेकिन वह सभी फैंस को उनके शानदार सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें:

T20 WC 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा, सिर्फ 1 भारतीय को मिली जगह

इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नितीश कुमार रेड्डी सीरीज से बाहर, शिवम दुबे को मिला मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल