1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Asian Games Live: पहले दिन भारत ने जीते दो मेडल, दूसरे दिन IND vs PAK मुकाबले पर नजर
  Live Now

Asian Games Live: पहले दिन भारत ने जीते दो मेडल, दूसरे दिन IND vs PAK मुकाबले पर नजर

 Written By: Hitesh Jha
 Updated : Sep 21, 2026 06:26 am IST

एशियन गेम्स में 21 सितंबर के दिन भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। पहले दिन भारत ने दो सिल्वर मेडल हासिल किए और कई मुकाबलों के फाइनल में प्रवेश किया। आज भी भारतीय एथलीटों से कई पदक जीतने की उम्मीद है।

Asian Games 2026- India TV Hindi
एशियन गेम्स 2026 Image Source : PTI

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत भारत के लिए बहुत अच्छी रही है, जहां पहले ही दिन खिलाड़ियों ने दो सिल्वर मेडल अपने नाम किए। अब सोमवार, 21 सितंबर को दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी देश के लिए और मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। 21 सितंबर को कई बड़े मुकाबले होने वाले हैं। शूटिंग के खेल में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल से पदक की बड़ी उम्मीद है, वहीं मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में सुचिका तारियाल जीतकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगी।

मिक्स मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत की सुचिका तारियाल सेमीफाइनल मैच में सिंगापुर की खिलाड़ी से मुकाबला करेंगी। वह पहले ही भारत के लिए एक मेडल पक्का कर चुकी हैं और अब जीतकर फाइनल में गोल्ड मेडल हासिल करने की कोशिश करेंगी। टेबल टेनिस में भी भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जहां भारतीय महिला टीम सुबह और पुरुष टीम शाम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम इंडोनेशिया से भिड़ेगी, जबकि पुरुषों की कबड्डी टीम जापान और महिला कबड्डी टीम बांग्लादेश से मैच खेलेगी। बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम का सामना बांग्लादेश से होगा और मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) में भारत के सुमित का मुकाबला बुनजोंग सिंसिरी से होगा।

 

Live updates :Asian Games Day 2 Live Update

Auto Refresh
Refresh
  • 6:26 AM (IST)
    Posted by Hitesh Jha

    सॉफ्ट बॉल टेनिस में भारत का सामना कंबोडिया की जोड़ी से

    एशियन गेम्स में भारत का सॉफ्ट टेनिस मुकाबला शुरू हो चुका है। मिक्स्ड डबल्स (ग्रुप-बी) के मैच में भारत की स्टार जोड़ी आध्या तिवारी और जय मीणा का सामना कंबोडिया की जोड़ी से हो रहा है। हाल ही में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कमाल करने वाली यह भारतीय जोड़ी अब एशियन गेम्स में देश के लिए पहला मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल