1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने 'कृति' के लिए शिरीष कुंदर को दी बधाई

अमिताभ बच्चन ने 'कृति' के लिए शिरीष कुंदर को दी बधाई

 Published : Jul 21, 2016 08:30 am IST,  Updated : Jul 21, 2016 08:31 am IST

शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म 'कृति' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में राधिका आप्टे और मनोज बोजपेयी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

amit- India TV Hindi
amit

मुंबई: शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी शॉर्ट फिल्म 'कृति' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में राधिका आप्टे और मनोज बोजपेयी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए महानायक अमिताभ बच्चन ने बुधवार को शिरीष कुंदर को  बधाई दी है। इस फिल्म को यूट्यूब पर 30 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। शिरीष को अपनी इस फिल्म के लिए कॉपीराइट संबंधित कानूनी मुद्दों का सामना पड़ा था।

इसे भी पढ़े:-

बिग बी ने लघु फिल्म का लिंक शेयर किया और लिखा, "और, शिरीष कुंदर ने आनंददायक लघु फिल्म बनाई है। बधाई हो।" बिग बी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुंदर ने लिखा, " 'कृति' पर यह एक ट्वीट मुझे हमेशा याद रहेगा। हमारी छोटी-सी फिल्म पर इस तरह के शब्दों के लिए धन्यवाद अमिताभ बच्चन, सादर।

शिरीष कुंदर को अपनी इस फिल्म के लिए कॉपीराइट से संबंधित मुद्दों का सामना कानूनी रूप से करना पड़ा। एक नेपाली फिल्मकार ने दावा किया बॉलीवुड फिल्म 'कृति' उनकी फिल्म 'बॉब' से कॉपी की गई है। इससे पहले बयान में बताया गया कि 'मूविज डॉट कॉम' द्वारा निर्मित फिल्म 'कृति' पर कॉपीराइट के मामले का समापन हो गया और आखिरकार 15 जुलाई को यूट्यूब पर फिल्म की वापसी के साथ इंसाफ मिल गया।

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और राधिका आप्टे के अलावा नेहा शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं। 'कृति' पर मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित कुंदर और निर्माता 'मूविज डॉट कॉम' की योजना इसे पूरी फीचर फिल्म के रूप में बनाने की है। 18 मिनट की यह लघु फिल्म 22 जून को रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन