1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी हैं 'कृति'

यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखी जा चुकी हैं 'कृति'

 Published : Jul 19, 2016 02:54 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 02:55 pm IST

शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी और पिछले दिनों विवादों में रही शॉर्ट फिल्म 'कृति' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसी से शिरीश कुंदर काफी खुश भी हैं।

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी और पिछले दिनों विवादों में रही शॉर्ट फिल्म 'कृति' को दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को यूट्यूब पर 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसी से शिरीश कुंदर काफी खुश भी हैं। उन्हें अपनी इस फिल्म के लिए कॉपीराइट से संबंधित मुद्दों का सामना कानूनी रूप से करना पड़ा फिल्म में राधिका आप्टे और मनोज बाजपेयी मुख्य किरदारों में नजर आए हैं।

इसे भी पढ़े:-

शिरीश ने सोमवार को ट्वीट किया, "लघु फिल्म 'कृति' को देखे जाने की संख्या 30 लाख के पार। सच को दबाया जा सकता है, लेकिन रोका नहीं जा सकता।" एक नेपाली फिल्मकार ने यह दावा किया था कि बॉलीवुड निर्देशक शिरीश की फिल्म उनकी फिल्म 'बॉब' की कॉपी है।

इससे पहले दिए बयान में शिरीश ने कहा कि कॉपीराइट के मुद्दे का सामना करने वाली 'कृति' को आखिरकार 15 जुलाई को यूट्यूब पर वापसी के साथ इंसाफ मिल ही गया।

इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नेहा शर्मा, राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। 'कृति' पर मिली प्रतिक्रिया से उत्साहित कुंदर और निर्माता 'मूविज डॉट कॉम' की योजना इसे पूरी फीचर फिल्म के रूप में बनाने की है। यह लघु फिल्म 22 जून को रिलीज हुई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन