1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राधिका आप्टे अब दिखाएंगी 'फोबिया'

राधिका आप्टे अब दिखाएंगी 'फोबिया'

 Written By: IANS
 Published : Oct 08, 2015 11:37 pm IST,  Updated : Oct 08, 2015 11:37 pm IST

मुंबई: फिल्म 'मांझी: द माउंटेन मैन' और 'अहिल्या' में दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित करने के बाद, अभिनेत्री राधिका आप्टे आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'फोबिया' में अपना अभिनय कौशल दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म

राधिका आप्टे अब...- India TV Hindi
राधिका आप्टे अब दिखाएंगी 'फोबिया'

मुंबई: फिल्म 'मांझी: द माउंटेन मैन' और 'अहिल्या' में दर्शकों और समीक्षकों को प्रभावित करने के बाद, अभिनेत्री राधिका आप्टे आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म 'फोबिया' में अपना अभिनय कौशल दिखाने के लिए तैयार हैं।

फिल्म का निर्माण एरोस इंटरनेशनल एंड नेक्स्टजेन फिल्म्स ने मिलकर किया है।

इसे भी पढ़े:- राधिका आप्टे को बदन दिखाने वाले आइटम सॉन्ग है नापसंद

राधिका इसके लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मुझे थ्रिलर और हॉरर पसंद हैं। इसलिए मैं बहुत खुश हूं कि मैं पहली बार इस शैली में काम कर रही हूं। मैं विशेष रूप से इरोज, नेक्स्टजेन और पवन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।"

फिल्म 'फोबिया' की शूटिंग पवन कृपलानी शनिवार से शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने 2011 में फिल्म 'रागिनी एमएमएस' का निर्देशन किया था।

नेक्स्टजेन फिल्म्स के विकि रजानी ने इससे पहले 'आर.. राजकुमार' और 'टेबल नम्बर 21' का निर्माण किया था। उनका कहना है कि टीम को राधिका के अभिनय कौशल पर विश्वास है।

देखिए फोटो गैलरी:- बॉलीवुड की नई सनसनी राधिका आप्‍टे : बोल्‍ड बिंदास बेबाक

रजानी ने कहा, "राधिका ने अपनी पिछली फिल्मों में अभिनय कौशल साबित किया है। मुझे यकीन है कि इस शैली में बेहतर करने के लिए वह सक्षम हैं। यह मेरे लिए भी पहला मौका है। इससे पहले पवन ने इस शैली में बेहतरीन निर्देशक किया था।"

राधिका आप्टे बॉलीवुड में हमेशा ही चर्चा का विषय रही हैं। वह सात भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

राधिका ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में आई फिल्म ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ से की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन