1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Tecno ने लॉन्च किया एक और Slim फोन, मिलेगी 5600mAh की बैटरी

Tecno ने लॉन्च किया एक और Slim फोन, मिलेगी 5600mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 22, 2026 06:38 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 06:38 pm IST

Tecno Camon Slim स्मार्टफोन ने ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे दी है। टेक्नो का यह स्लिम फोन 5,600mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसका लुक और डिजाइन Tecno Pova Slim जैसा ही है।

Tecno Camon Slim- India TV Hindi
टेक्नो केमन स्लिम भारत में लॉन्च Image Source : TECNO

Tecno Camon Slim भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश हो गया है। टेक्नो का यह स्लिम फोन देखने में Tecno Pova Slim की तरह ही है। कंपनी का यह स्लिम फोन 5,600mAh की बड़ी बैटरी समेत तगड़े फीचर्स से लैस है। इसे 5 अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी ने फोन की उपलब्धता और कीमत का खुलासा नहीं किया है।

Tecno Camon Slim की खास बात इसका डिजाइन है। ट्रांशन होल्डिंग की कंपनी का यह सस्ता फोन स्लिम डिजाइन के साथ आता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो हॉरिजॉन्टली अलाइंड है। वहीं, इसके फ्रंट में सेंटर अलाइंड सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन को कंपनी ने Burgundy Red, Jungle Green, New Mondrian, Prism Black और Van Gogh Blue कलर में पेश किया है।

Tecno Camon Slim के फीचर्स

यह स्मार्टफोन 6.78 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1.5K है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड HiOS 16.2 दिया गया है। कंपनी फोन के साथ तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर कर रही है।

Tecno का यह नया स्लिम फोन MediaTek Helio G200 Ultimate चिपसेट पर काम करता है। फोन में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। यह एक 4G चिपसेट है, जो 12 लेयर कूलिंग सिस्टम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें स्टेनलेस स्टील वेपर चेंबर दिया गया है।

354 मिनी LED लाइटिंग

कैमरे की बात करें तो Tecno Camon Slim में 50MP का कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें Sony LYT 600 सेंसर यूज किया है। इसके साथ एक फ्लिकर सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 354 मिनी LED मल्टी-सीन लाइटिंग इफेक्ट मिलेगा। इसके बैक में एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें इनकमिंग कॉल, मैसेज और चार्जिंग स्टेटस मिलेगा।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो यह फोन 4G, NFC, WiFi, GPS, USB Type C, OTG जैसे फीचर्स से लैस है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्वी एटमस का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन IP69 + IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन पानी में डूबने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। साथ ही, इसमें मिलिट्री ग्रेड MIL STD 810 ड्यूरेबिलिटी मिलती है।

यह भी पढ़ें - OnePlus 13 की कीमत धड़ाम, कम दाम में मिल रहा वनप्लस का तगड़ा फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक