1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus ने भारत में लॉन्च किया 16GB रैम वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन

OnePlus ने भारत में लॉन्च किया 16GB रैम वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 18, 2026 04:42 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 04:42 pm IST

OnePlus 13s का नया 16GB रैम वाला वेरिएंट भारत में लॉन्च हुआ है। वनप्लस का यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है। इस फोन को कंपनी ने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया है।

OnePlus 13s- India TV Hindi
वनप्लस 13एस Image Source : INDIA TV

OnePlus ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन OnePlus 13s का नया 16GB रैम वाला वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। पहले कंपनी ने इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में पेश किया था। यह इस फोन का तीसरा और सबसे प्रीमियम स्टोरेज वेरिएंट है।

OnePlus 13s की कीमत

इस स्मार्टफोन के 16GB रैम वाले वेरिएंट को भारत में 68,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन में 16GB RAM + 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसे Black Valvet और Green Silk कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 12GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है। इसे इन दोनों कलर ऑप्शन के अलावा Pink Satin में भी खरीदा जा सकेगा। इसके 12GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है।

OnePlus 13s के फीचर्स

यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन 6.32 इंच के 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1216 x 2640 पिक्सल है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले में एक्वा टच 2.0 दिया गया है, जिसकी वजह से गीला होने पर भी फोन यूज किया जा सकता है।

OnePlus 13s 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.32 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB, 512GB
बैटरी 5850mAh, 80W
कैमरा 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 15

OnePlus 13s में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB रैम और 512GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह स्मार्टफोन 5850mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने WiFi 7, Bluetooth 7, NFC, NavIC जैसे फीचर्स दिए हैं। कंपनी जल्द ही OnePlus 16 को लॉन्च करने वाली है।

यह भी पढ़ें - देसी कंपनी ने सस्ते में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन, कीमत 14000 रुपये से भी कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक