Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. OnePlus 13s Review: साइज में छोटा लेकिन तगड़े हैं फीचर्स, जानें हमारा एक्सपीरियंस

OnePlus 13s Review: साइज में छोटा लेकिन तगड़े हैं फीचर्स, जानें हमारा एक्सपीरियंस

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Jun 09, 2025 12:26 pm IST, Updated : Jun 09, 2025 12:40 pm IST

OnePlus 13s Review: वनप्लस ने लंबे अर्से के बाद कॉम्पैक्ट फोन लॉन्च किया है। वनप्लस का यह फोन तगड़े फीचर्स के साथ आता है और iPhone, Google Pixel, Samsung के प्रीमियम फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

OnePlus 13s Review- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वनप्लस 13s रिव्यू

वनप्लस ने 2017 में अपना पिछला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 5T लॉन्च किया था। यह कंपनी के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन में से एक है। करीब 8 साल के बाद कंपनी ने फिर से कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 13s लॉन्च किया है। यह फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुए OnePlus 13 सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB रैम, 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसे 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह तीन कलर ऑप्शन- ग्रीन सिल्क, ब्लैक वेल्वेट और पिंक सैटिन में आता है। हमने इसके पिंक सैटिन कलर वाले मॉडल को यूज किया है। जानिए हमारा इस फोन के साथ कैसा एक्सपीरियंस रहा है....

OnePlus 13s: डिजाइन और डिस्प्ले

OnePlus 13s का मेन USP इसका डिजाइन है। यह देखने में काफी हद तक iPhone की तरह लगता है। इसके बैक में डुअल कैमरा सेटअप और LED फ्लैश दिया गया है। वहीं, फोन के चारों ओर एल्युमीनियम फ्रेम दिया गया है। फोन के बाईं ओर अलर्ट स्लाइडर की जगह नया मल्टी-फंक्शन बटन Plus Key दिया गया है। इस बटन का इस्तेमाल आप कैमरा से लेकर स्क्रीनशॉट लेने तक के लिए कर सकते हैं। वहीं, दाईं ओर वॉल्यूम रॉकर के अलावा एक पावर बटन मिलेगा। इस फोन का वजन 185 ग्राम है।

फोन का वजन इतना है कि आप इसका इस्तेमाल सिंगल हैंड ऑपरेशन के लिए कर सकते हैं यानी एक हाथ से इस फोन को आप आसानी से यूज कर सकते हैं। OnePlus 13s में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, सिम कार्ड स्लॉट और USB Type C पोर्ट दिए गए हैं। इस फोन का डिजाइन मुझे काफी पसंद आया है। इसका लुक और फील भी अच्छा है। कंपनी ने फोन के साथ सॉफ्ट सिलिकॉन कवर भी दिया है।

यह फोन 6.32 इंच के FHD+ फ्लैट ProXDR AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डायनैमिक आईलैंड फंक्शन और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। आप डिस्प्ले देखकर यह अंतर नहीं कर पाएंगे कि यह आईफोन है या कोई Android फोन है। फोन के डिस्प्ले की क्वालिटी अच्छी होने पर आपको इसमें वीडियो देखते समय या फिर गेमिंग के दौरान अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, फोन में सिनैमैटिक फीचर की वजह से इसका डिस्प्ले कुछ ज्यादा ही चमकीला लगता है। फोन के डिस्प्ले में Aqua टच फीचर मिलता है, जिसकी वजह से आप फोन को बारिश में भी यूज कर सकते हैं।

OnePlus 13s: परफॉर्मेंस

वनप्लस का यह फोन भी इसके स्टैंडर्ड मॉडल की तरह ही लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite 4nm प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 12GB फिजिकल LPDDR5X और 12GB वर्चुअल रैम फीचर दिया गया है। इसके साथ 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में कंपनी ने डेडिकेटेड WiFi चिप दिया है, जिसकी मदद से इसे वाई-फाई के जरिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें WiFi 7 का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही, यह OnePlus AI के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन है।

मल्टी टास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए वनप्लस का यह फोन काफी अच्छा है। हमने इस फोन में एक साथ कई ऐप्स ओपन करके देखे। साथ ही, इसमें गेमिंग का भी हमें अच्छा एक्सपीरियंस मिला है। परफॉर्मेंस के मामले में यह Samsung, Apple, और Google के फ्लैगशिप फोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।

OnePlus 13s में कंपनी ने 5,850mAh की बैटरी दी है। इसे चार्ज करने के लिए 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन को 0 से फुल चार्ज होने में करीब 40 मिनट का समय लगता है। वहीं, फोन की बैटरी नॉर्मल यूज करने पर 35 से 40 घंटे तक का बैकअप दे देती है। हैवी यूज में भी आप इसे सिंगल चार्ज में दिन भर इस्तेमाल कर सकते हैं। वनप्लस का यह लेटेस्ट फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। फोन में Google Gemini पर बेस्ड OnePlus AI फीचर मिलेगा। 

OnePlus 13s: कैमरा

OnePlus 13s के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700 मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा वनप्लस के इस फोन में 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम फीचर को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। फोन का मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिक इमेज स्टेब्लाइजेशन फीचर से लैस है, जिसकी वजह से आप इससे अच्छी वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

OnePlus 13s Review

Image Source : INDIA TV
वनप्लस 13s रिव्यू

फोन के कैमरे से आप सनलाइट में अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। फोन से ली गई तस्वीर देखने में काफी ब्राइट लगती है। हालांकि, इससे ली गई तस्वीर को AI के जरिए काफी ज्यादा ही इन्हांस हो जाती है, जिसकी वजह से यह नेचुरल नहीं लगती है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसमें भी AI के जरिए इमेज को इन्हांस किया जाता है। आप फोन के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर को सोशल मीडिया अपलोडिंग आदि के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैमरा सैंपल्स:

OnePlus 13s क्यों खरीदें?

कॉम्पैक्ट डिजाइन: जिसकी वजह से इसे कैरी करना बेहद आसान है।

इस फोन की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। इसका डेडिकेटेड वाई-फाई चिप कनेक्टिविटी इन्हांस करता है।
फोन की बैटरी लंबी चलती है, जिसकी वजह से आप चार्जर को भूल जाएंगे।

OnePlus 13s क्यों नहीं खरीदें?

फोन की कीमत में कई ब्रांड के फ्लैगशिप फोन उपलब्ध हैं, जिनमें इससे बेहतर फीचर्स भी मिल सकते हैं।
फोन के बैक पैनल में प्लास्टिक मटीरियल का यूज हुआ है और इसमें वायरलेस चार्जिंग नहीं मिलता है।
डिजाइन और कुछ फीचर्स को छोड़कर इसमें OnePlus 13 के मुकाबले कुछ भी नया नहीं है।

यह भी पढ़ें -

Call Drops और खराब इंटरनेट से हैं परेशान? TRAI ने की तैयारी, घर के अंदर मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement