1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा

Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दमदार बैटरी के साथ मिलेगा 200MP कैमरा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 18, 2026 05:51 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 05:51 pm IST

Xiaomi 18 Pro सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Xiaomi 18 Pro Max को गीकबेंच पर देखा गया है। शाओमी की यह सीरीज 200MP कैमरा के साथ आ सकती है। इस सीरीज को सितंबर के आखिर में पेश किया जा सकता है।

Xiaomi 18 pro max- India TV Hindi
शाओमी 18 प्रो मैक्स Image Source : XIAOMI

Xiaomi ने कंफर्म किया है कि जल्द ही Xiaomi 18 Pro सीरीज सितंबर के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। इस सीरीज के Xiaomi 18 Pro Max को हाल ही में गीकबेंच पर देखा गया है, जहां फोन के कई फीचर्स रिवील हुए हैं। यह फोन पिछले साल आए Xiaomi 17 Pro Max का अपग्रेड होगा। फोन के बैक में एक सेकेंडरी डिस्प्ले भी दिया जाएगा। कंपनी ने हाल ही में Xiaomi 18 Pro Fold फोन भी घरेलू मार्केट में पेश किया है।

गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

चीनी कंपनी का यह फ्लैगशिप फोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर M610BB पर देखा गया है। गीकबेंच पर सिंगल कोर में इसे 3381 प्वाइंट मिला है। वहीं, मल्टीकोर में इस फोन को 10,920 प्वाइंट मिला है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इस फोन का प्री-प्रोडक्शन प्रोटोटाइप सामने आया है।

Xiaomi 18 Pro Max में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिलेगा। लिस्टिंग में इसे QTI SM8950 चिपसेट के साथ देखा गया है। इस चिपसेट को अपकमिंग क्वालकॉम समिट में पेश किया जाएगा। यह एक 2nm चिपसेट होगा। हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 18 Pro Max में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 मिलेगा। वहीं, यह फोन 16GB रैम के साथ आएगा।

इसी महीने होगा लॉन्च

पिछले दिनों चीनी कंपनी ने अपनी इस फ्लैगशिप प्रो सीरीज के लॉन्च की घोषणा की है। इस सीरीज में Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max पेश किया जाएगा। ये दोनों फोन वर्सटाइल ब्लैक स्क्रीन के साथ आएंगे। साथ ही, इसके बैक में एक रियर डिस्प्ले भी मिलेगा। इस सीरीज के दोनों फोन में लगभग एक जैसे फीचर्स होंगे। कुछ हार्डवेयर में बदलाव देखने को मिल सकता है।

चीनी कंपनी के पिछले मॉडल Xiaomi 17 Pro Max को 6.9 इंच के LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसके बैक में 2.9 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिलता है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दियागया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर काम करता है। फोन में 7500mAh की बैटरी और 100W वायर्ड के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें - OnePlus ने भारत में लॉन्च किया 16GB रैम वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक