Airtel और Vodafone Idea के बाद अब Jio ने भी TRAI द्वारा रेकोमेंड किए 4 नए सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। जियो ने TRAI द्वारा पिछले महीने सुझाए गए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के 13वें संशोधन के मुताबिक ये चारों सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें महीने भर की वैलिडिटी मिलती है। दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम कंपनियों कोनिर्देश दिया था कि वो फीचर फोन यूजर्स के लिए केवल वॉइस वाले सस्ते प्लान उतारे, ताकि उनकी जेब पर बोझ न पड़े।
Jio के ये चारों प्लान 147 रुपये, 177 रुपये, 196 रुपये और 197 रुपये की कीमत में लॉन्च किए गए हैं। जियो के ये प्रीपेड प्लान Vi यानी वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल के मुकाबले कम प्राइस में पेश किए गए हैं। एयरटेल का TRAI वाला सबसे सस्ता प्लान 185 रुपये में आता है। वहीं, Vi का ट्राई वाला सबसे सस्ता प्लान 179 रुपये में आता है। वोडाफोन-आइडिया के सबसे सस्ते प्लान में 25 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
147 रुपये वाला प्लान
जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 22 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।
177 रुपये वाला प्लान
जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।
196 रुपये वाला प्लान
जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।
197 रुपये वाला प्लान
जियो का यह सस्ता रिचार्ज प्लान कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी के साथ आता है। कैलेंडर मंथ का मतलब है कि आपने जिस डेट को रिचार्ज कराया है उसी डेट तक की वैलिडिटी मिलेगी। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें भी पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें - OnePlus 16T में मिलेगा 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च!