1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के बाद Vi ने भी लॉन्च किए TRAI वाले चार नए सस्ते रिचार्ज प्लान

Airtel के बाद Vi ने भी लॉन्च किए TRAI वाले चार नए सस्ते रिचार्ज प्लान

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 02, 2026 01:21 pm IST,  Updated : Nov 02, 2026 01:22 pm IST

Vodafone Idea ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए चार नए सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये सभी प्लान TRAI के नए आदेश के मुताबिक उतारे गए हैं। इससे पहले एयरटेल भी तीन रिचार्ज प्लान उतार चुका है।

Vodafone Idea- India TV Hindi
वोडाफोन आइडिया Image Source : INDIA TV

Highlights

  • Vodafone Idea ने चार नए सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।
  • वोडाफोन आइडिया के ये रिचार्ज प्लान TRAI के आदेश के बाद लॉन्च हुए हैं।
  • इनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री SMS जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।

Airtel ने पिछले महीने TRAI द्वारा सुझाए गए तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए थे। अब, वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी यूजर्स के लिए चार नए सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जो खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो डेटा यूज नहीं करना चाहते हैं। वोडाफोन आइडिया के ये चारों रिचार्ज प्लान ट्राई द्वारा लागू किए गए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के 13वें संशोधन के अनुरूप हैं। इसमें दूरसंचार नियामक ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को बिना डेटा वाले सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च करने का निर्देश दिया था।

Vi के नए प्लान

वोडाफोन-आइडिया के ये सस्ते रिचार्ज प्लान 179 रुपये, 189 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये की प्राइस में पेश किए गए हैं। इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को कंपनी की तरफ से पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री SMS का बेनिफिट मिलेगा। ये सभी प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए हैं, जो अभी भी 2G फोन यूज करते हैं और उन्हें डेटा की जरूरत नहीं है। यही नहीं, अगर कोई यूजर Vi का नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज करता है तो वो भी इन सस्ते प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज करवा सकता है।

179 रुपये वाला प्लान

Vi का यह सबसे अफोर्डेबल रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को पूरे 25 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।

189 रुपये वाला प्लान

Vi के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।

203 रुपये वाला प्लान

Vi के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।

206 रुपये वाला प्लान

Vi के इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी मिलती है यानी अगर महीना 31 दिन का है तो 31 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी और यही महीना 28 दिन का है तो 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में भी यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा। यही नहीं कंपनी अपने इस सस्ते प्लान में भी यूजर्स को Vi Movies & TV ऐप का भी फ्री एक्सेस ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें - Vivo ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।