1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

Vivo ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 02, 2026 11:14 am IST,  Updated : Nov 02, 2026 11:15 am IST

Vivo Y32 5G लॉन्च हो गया है। वीवो का यह स्मार्टफोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, यह IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होता है।

Vivo Y32 5G- India TV Hindi
वीवो वाई32 Image Source : VIVO

Vivo ने एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया है। चीनी कंपनी के इस स्मार्टफोन की खास बात ये है कि इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। साथ ही, यह IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या डूबने पर भी फोन खराब नहीं होता है। वीवो का यह फोन Y सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी ने हाल ही में Vivo Y सीरीज में 10,000mAh बैटरी वाला फोन Y600 लॉन्च किया है। यह फोन भी बड़ी बैटरी के साथ-साथ वाटरप्रूफ फीचर से लैस है।

Vivo Y32 5G की कीमत

वीवो का यह फोन 6GB RAM + 128GB एक ही स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। वीवो के इस स्मार्टफोन को डाउन गोल्ड और मिडनाइट कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और सेल डेट की घोषणा आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं की है। आने वाले कुछ दिनों में फोन को सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वीवो Y सीरीज के फोन खास तौर पर यूथ यानी यंग यूजर्स के लिए होते हैं। कंपनी इसे बजट प्राइस रेंज में लॉन्च करती है।

Vivo Y32 5G के फीचर्स

वीवो का यह बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन 6.87 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। चीनी कंपनी के इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1592 x 720 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस बजट फ्रेंडली फोन में कंपनी ने TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड डिस्प्ले यूज किया है।

Vivo Y32 फीचर्स
डिस्प्ले 6.87 इंच, LCD, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2
स्टोरेज 6GB + 128GB
बैटरी 8000mAh, 44W
कैमरा 50MP + 2MP, 8MP
OS Android 16, OriginOS 6

Vivo Y32 5G में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट यूज किया है, जो 4nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस फोन में कंपनी ने 6GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज का इस्तेमाल किया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी रैम को भी वर्चुअली 6GB बढ़ा सकते हैं। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलता है।

यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। फोन के साथ 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। वहीं, फोन में 7.5W का रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए वीवो के इस फोन में WiFi, Bluetooth, USB Type C, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Honor ने लॉन्च किया 8560mAh बैटरी वाला तगड़ा फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।