Oppo Reno 17 सीरीज इस महीने लॉन्च होने वाली है। कंपनी ने इस सीरीज में दो फोन Reno 17 और Reno 17 Pro के नवंबर में लॉन्च करने की घोषणा की है। चीनी कंपनी के इस अपकमिंग मिड बजट फोन के कलर वेरिएंट्स समेत कई फीचर्स सामने आ गए हैं। इस सीरीज के दोनों ही फोन बड़ी बैटरी और MediaTek चिपसेट के साथ आएंगे। कंपनी ने Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16c को इस साल जुलाई में भारतीय बाजार में उतारा है। ओप्पो की यह सीरीज 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आती है। इस सीरीज में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। ये दोनों फोन AI फीचर्स से लैस हैं।
फीचर्स और कलर ऑप्शन लीक
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) के मुताबिक, Oppo के ये दोनों फोन अलग-अलग साइज में आएंगे। Reno 17 में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा वहीं Reno 17 Pro में कंपनी 6.3 इंच का डिस्प्ले देगी। इसके अलावा टिप्स्टर ने ये भी दावा किया है कि ये दोनों फोन 50MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आएंगे। हालांकि, डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के अन्य कैमरा सेंसर के बारे में जानकारी शेयर नहीं की है।
वहीं, DCS ने ये भी दावा किया है कि Reno 17 में कंपनी 8,000mAh की बैटरी देगी। वहीं, इसका प्रो मॉडल 7,200mAh की बैटरी के साथ आएगा। हालांकि, Oppo Reno 17 सीरीज की बैटरी इसकी पिछली Reno 16 सीरीज से बड़ी होगी। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी Qualcomm Snapdraon 7 Gen 4 चिपसेट यूज करेगी। वहीं, इसके प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 8550 प्रोसेसर मिलेगा।
तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में होंगे पेश!
Oppo Reno 17 सीरीज के ये दोनों फोन 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आएंगे। इन दोनों फोन के कलर ऑप्शन की बात करें तो ये 5 कलर वेरिएंट्स - Snow White, Ice Moon White, Cocoa Brown, Starlight Pink और Encounter Cat में आएंगे।
Oppo Reno 17 सीरीज के भारत में लॉन्च होने की भी खबरें सामने आ रही है। चीनी कंपनी की यह सीरीज जल्द भारतीय बाजार में भी पेश की जा सकती है। कंपनी इस सीरीज में Oppo Reno 17 और Oppo Reno 17C लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें - दिवाली के बाद महंगाई का झटका, 15 नवंबर से महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन