1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. दिवाली के बाद महंगाई का झटका, 15 नवंबर से महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन

दिवाली के बाद महंगाई का झटका, 15 नवंबर से महंगे हो जाएंगे देसी ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 03, 2026 11:35 am IST,  Updated : Nov 03, 2026 11:45 am IST

दिवाली के बाद देसी ब्रांड के स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा हो जाएगा। Lava और Ai+ ने अपने फोन की कीमत में 3,000 रुपये तक के इजाफे की घोषणा की है।

Lava Smartphones- India TV Hindi
लावा के फोन हो जाएंगे महंगे Image Source : LAVA

Highlights

  • देसी ब्रांड्स Lava और Ai+ ने अपने बजट स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा का ऐलान किया है।
  • इन दोनों कंपनियों के स्मार्टफोन 15 नवंबर से 3,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।
  • फिलहाल फेस्टिव सीजन के दौरान इन दोनों ब्रांड के फोन सस्ते में मिल रहे हैं।

दिवाली के बाद लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन बनाने वाली देसी कंपनियां Lava और Ai+ ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। इन दोनों ब्रांड्स के स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। ब्रांड ने कंफर्म किया है कि फोन की कीमत में यह प्राइस हाइक 15 नवंबर से होगा।

Lava के सस्ते फोन हुए महंगे

Lava ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि मौजूदा इंडस्ट्री के वातावरण और मेमोरी कार्ड की शॉर्टेज की वजह से कंपनी अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो की प्राइस में 3,000 रुपये तक का इजाफा करने वाली है। 15 नवंबर 2026 से स्मार्टफोन की कीमत 3,000 रुपये तक बढ़ जाएंगी। हालांकि, फिलहाल फेस्टिवल ऑफर के तहत लावा के स्मार्टफोन सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। लावा के फोन की कीमत में यह इजाफा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों नेटवर्क में होगा।

Ai+ ने भी महंगे किए फोन

वहीं, एक और स्वदेसी ब्रांड Ai+ ने भी अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करने का ऐलान किया है। ब्रांड के सभी फोन की कीमत में यह इजाफा किया जाएगा। 15 नवंबर से Ai+ Pulse, Ai+ Nova और Ai+ Nova Flip की कीमत बढ़ जाएगी। इन स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी की वजह से ब्रांड को अपने चुनिंदा मॉडल की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा करना पड़ रहा है।

Ai+ के ये फोन हुए महंगे

मॉडल वेरिएंट मौजूदा कीमत (14 नवंबर तक) नई कीमत (15 नवंबर से)

Ai+ Pulse 2 FE

4GB + 64GB

₹8,999

₹10,999

Ai+ Pulse 2

4GB + 64GB

₹8,999

₹10,999

Ai+ Pulse 2

4GB + 128GB

₹9,999

₹11,999

Ai+ Pulse 2

6GB + 128GB

₹10,999

₹12,999

Ai+ Nova 2 5G

4GB + 64GB

₹11,999

₹13,999

Ai+ Nova 2 5G

4GB + 128GB

₹12,999

₹14,999

Ai+ Nova 2 5G

6GB + 128GB

₹13,999

₹15,999

Ai+ Nova 2 Neo 5G

4GB + 64GB

₹12,499

₹14,999

Ai+ Nova 2 Neo 5G

4GB + 128GB

₹12,999

₹15,999

Ai+ Nova 2 Neo 5G

6GB + 128GB

₹14,999

₹16,999

Ai+ Nova 2 Power 5G

6GB + 128GB

₹15,999*

₹17,999

Ai+ Nova 2 Power 5G

8GB + 128GB

₹16,999*

₹19,999

Ai+ Nova 2 Pro 5G

6GB + 128GB

₹16,999*

₹17,999

Ai+ Nova 2 Pro 5G

8GB + 128GB

₹17,999*

₹19,999

Ai+ Nova 2 Ultra 5G

6GB + 128GB

₹18,999*

₹20,999

Ai+ Nova 2 Ultra 5G

8GB + 128GB

₹19,999*

₹22,999

Ai+ NovaFlip 5G

8GB + 256GB

₹49,999

₹49,999

 हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब तेजी से बढ़ रही मेमोरी कंपोनेंट की कीमत की वजह से स्मार्टफोन निर्माता को अपने फोन की कीमत में इजाफा करना पड़ रहा है। इससे पहले भी Apple और Samsung जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है। रिसर्च फर्म के डेटा पर नजर डालें तो पिछले एक साल के अंदर स्मार्टफोन की कीमत में 6% तक का इजाफा हो गया है।

यह भी पढ़ें - Xiaomi के डुअल डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन जल्द भारत में होंगे लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।