1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 25000 रुपये तक महंगी हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज, Ultra मॉडल की कीमत 2 लाख के पार

25000 रुपये तक महंगी हुई Samsung Galaxy S26 सीरीज, Ultra मॉडल की कीमत 2 लाख के पार

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 23, 2026 05:02 pm IST,  Updated : Sep 23, 2026 05:02 pm IST

Samsung Galaxy S26 Series की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इस साल लॉन्च हुई सैमसंग की यह सीरीज अब 1,02,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगी।

Samsung Galaxy S26 Series- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 सीरीज Image Source : SAMSUNG

Samsung ने आखिरकार अपनी फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज की कीमत में इजाफा कर दिया है। साल की शुरुआत में लॉन्च हुई इस स्मार्टफोन सीरीज की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है। इस सीरीज के Ultra मॉडल की कीमत 2 लाख रुपये के पार पहुंच गई है। पिछले दिनों लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज के बाद कंपनी ने अपनी पिछली iPhone 17 सीरीज की कीमत में इजाफा किया है। इसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि सैमसंग Galaxy S26 सीरीज की कीमत में भी इजाफा किया जाएगा।

Samsung Galaxy S26 Series हुई महंगी

पिछले दिनों ये खबर सामने आई थी कि 18 सितंबर से यह सीरीज महंगी हो जाएगी। हालांकि, बाद में ये दावा किया गया था कि Galaxy S26 सीरीज की कीमत फिलहाल नहीं बढ़ेगी। पिछले महीने कंपनी ने इस सीरीज के Galaxy S26 FE को भी महंगे में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। ऐसे में यह तय था कि कंपनी अपने इस सीरीज के सभी मॉडल की कीमत बढ़ाने वाली है।

Samsung के रिटेल चैनल के मुताबिक, Galaxy S26 की कीमत 87,999 रुपये से बढ़कर 1,02,999 रुपये हो गई है। इसकी कीमत में 15,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। Galaxy S26+ की कीमत में भी 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है। 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ यह मॉडल अब 1,34,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। 

इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Galaxy S26 Ultra की कीमत में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। इसे 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इसे अब 1,54,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। शुरुआती मॉडल की कीमत में 15,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, इसके 16GB RAM + 1TB वाले वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये से बढ़कर अब 2,14,999 रुपये हो गई है।

Samsung Galaxy S26

वेरिएंट लॉन्च प्राइस नई कीमत इजाफा
12GB + 256GB 87,999 रुपये 1,02,999 रुपये 15,000 रुपये
12GB + 512GB 1,07,999 रुपये 1,22,999 रुपये 15,000 रुपये

Samsung Galaxy S26+

वेरिएंट लॉन्च प्राइस नई कीमत इजाफा
12GB + 256GB 1,19,999 रुपये 1,34,999 रुपये 15,000 रुपये
12GB + 512GB 1,39,999 रुपये 1,54,999 रुपये 15,000 रुपये

Samsung Galaxy S26 Ultra

वेरिएंट लॉन्च प्राइस नई कीमत इजाफा
12GB + 256GB 1,39,999 रुपये 1,54,999 रुपये 15,000 रुपये
12GB + 512GB 1,59,999 रुपये 1,74,999 रुपये 15,000 रुपये
16GB + 1TB 1,89,999 रुपये 2,14,999 रुपये 25,000 रुपये

यह भी पढ़ें - 29 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Oppo K14 Plus, मिलेगी 8000mAh की तगड़ी बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक