Oppo K14 सीरीज में एक और 5G फोन जल्द लॉन्च होगा। कंपनी ने अपने इस मिड बजट फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। ओप्पो का यह फोन 29 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी पिछले दिनों Opo K14 Lite फोन लॉन्च किया है। चीनी के इस अपकमिंग फोन के कुछ फीचर्स भी कंपनी ने कंफर्म किए हैं। यह स्मार्टफोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा।
29 सितंबर को होगा लॉन्च
इस सीरीज में कंपनी पहले ही Oppo K14, Oppo K14x और Oppo K14 Lite पेश कर चुकी है। अपकमिंग फोन में आर्म्ड बॉडी का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। कंपनी ने इस फोन के लिए डेडिकेटेड मैक्रो पेज भी बनाया है, जहां फोन के कई फीचर्स भी कंफर्म हुए हैं। इस फोन को कुछ दिन पहले ही फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन भारत में 29 सितंबर को दिन के 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
यह स्मार्टफोन 1.5K रेजलूशन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max चिपसेट मिलेगा। साथ ही, इस फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के सामने आए टीजर के मुताबिक, इसे ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
कई फीचर्स हुए कंफर्म
Oppo ने अपकमिंग स्मार्टफोन K14 Plus को टीज किया है, जिसके मुताबिक, यह स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जो 1.5K रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन का डिस्प्ले 3600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। इस फोन में कंपनी थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5000 mm2 वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम देने वाली है। इस स्मार्टफोन में 8000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। कंपनी फोन के साथ 6 साल तक प्रोटेक्शन और डैमेज प्रूफ प्रोटेक्शन ऑफर कर रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का यह फोन IP69K रेटिंग के साथ आएगा। फोन पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आएगा। साथ ही, इसमें AI फीचर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Motorola ने पेश किया 200MP पेरीस्कोप कैमरे वाला फोन, मिलेगा सबसे तेज प्रोसेसर