1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo K14 Plus भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट

Oppo K14 Plus भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 18, 2026 03:10 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 03:10 pm IST

Oppo जल्द ही K14 सीरीज में एक और 5G फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इस फोन में दमदार बैटरी के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस मिलेगा।

Oppo K14 Plus- India TV Hindi
ओप्पो के14 प्लस Image Source : OPPO

Oppo K14 Lite के बाद कंपनी एक और दमदार स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। ओप्पो का यह फोन Oppo K14 Plus के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया गया है। पिछले दिनों ही कंपनी ने Oppo K14 Lite को भारत में पेश किया है, जिसमें 7000mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

Oppo K14 Plus 5G

ओप्पो का यह फोन फ्लिपकार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस सीरीज में कंपनी पहले ही Oppo K14, Oppo K14x और Oppo K14 Lite पेश कर चुकी है। इस अपकमिंग फोन के लिए फ्लिपकार्ट पर डेडिकेटेड माइक्रो पेज भी बनाया गया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन का कोई फीचर रिवील नहीं हुआ है। Oppo K14 Plus को भारत में दो कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

कंपनी द्वारा शेयर किए गए टीजर में कंपनी ने “Powered to Perform, Built to Last” टैगलाइन का इस्तेमाल किया है, जो दर्शाता है कि यह फोन दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ-साथ ड्यूरेबल भी होगा। यह फोन ऑरेंज और सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Oppo K14 Lite हुआ लॉन्च

Oppo K14 Lite को कंपनी ने 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.75 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

इस फोन में Unisoc T7250 चिपसेट यूज किया गया है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ओप्पो का यह बजट फ्रेंडली फोन 7000mAh की बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलता है।

Oppo से जुड़ी अन्य खबर की बात करें तो कंपनी ने अपने अपकमिंग ColorOS 17 ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च कर दिया है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। कंपनी के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन Oppo Find X10 सीरीज को इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - OnePlus 16 में मिलेगा iPhone 18 Pro से भी बेहतर डिस्प्ले? 200MP कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक