1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 16 में मिलेगा iPhone 18 Pro से भी बेहतर डिस्प्ले? 200MP कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च

OnePlus 16 में मिलेगा iPhone 18 Pro से भी बेहतर डिस्प्ले? 200MP कैमरे के साथ जल्द होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 18, 2026 02:30 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 02:30 pm IST

OnePlus 16 के बारे में लगातार खबरें सामने आ रही है। वनप्लस का यह फोन 200MP कैमरे के साथ-साथ iPhone 18 Pro से भी बेहतर डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

OnePlus 16- India TV Hindi
वनप्लस 15 Image Source : INDIA TV

OnePlus 16 का ऑफिशियल टीजर सामने आ गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इस फ्लैगशिप फोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में Android 17 पर बेस्ड ColorOS 27 मिलेगा। अब इस फोन से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। यह फोन iPhone 18 Pro सीरीज से भी बेहतर डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। एप्पल के आईफोन 18 प्रो सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।

मिलेगा 165Hz डिस्प्ले

सामने आई जानकारी के मुताबिक, OnePlus 16 में कंपनी BOE का OLED पैनल यूज करेगी, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वनप्लस पिछले कुछ साल से BOE का ही पैनल यूज कर रहा है। इसमें BOE X4 डिस्प्ले मिलेगा, जो 185Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हालांकि, कंपनी इसे 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ प्रमोट करेगी।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के मुताबिक, OnePlus 16 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट यूज किया जाएगा, जो 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इस चिपसेट में 2+3+3 के तीन कलस्टर कंफिग्रेशन मिलेंगे। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो यह फोन 200MP के मेन कैमरा के साथ आएगा, जो OIS को सपोर्ट करेगा। इस फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस फोन में 50MP का कैमरा दिया जाएगा। 

OnePlus 16 में दमदार चिपसेट और कैमरे के साथ-साथ तगड़ी बैटरी भी दी जाएगी। वनप्लस का यह फोन 9000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकता है। यह फोन CNY 4,999 यानी लगभग 75,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।

भारत में नहीं होगा लॉन्च?

OnePlus 16 के भारत में लॉन्च नहीं होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, OnePlus 16R भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही यूरोप और अमेरिकी मार्केट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि चीनी ब्रांड भारत में भी अपना बिजनेस सीमित करने वाली है। हालांकि, कंपनी की तरफ से भारत से एग्जिट करने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक