1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 16 का इंतजार खत्म, आ गया फर्स्ट टीजर, जल्द होगा लॉन्च

OnePlus 16 का इंतजार खत्म, आ गया फर्स्ट टीजर, जल्द होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 17, 2026 04:03 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 04:04 pm IST

OnePlus 16 को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी के इस फ्लैगशिप फोन को कंपनी ने पहली बार ऑफिशियली टीज किया है। इस फोन का सीधा मुकाबला iQOO 16 से होगा।

OnePlus 16- India TV Hindi
वनप्लस 16 Image Source : WEIBO/ONEPLUS

OnePlus जल्द ही अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप फोन का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। इससे पहले कंपनी के एक अधिकारी ने भी इस फोन को लेकर जानकारी चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की थी। वनप्लस के इस फोन को कुछ दिन पहले चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर भी देखा जा चुका है।

ऑफिशियल टीजर आया सामने

OnePlus ने Weibo पर अपकमिंग फोन का आधिकारिक टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक, यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह ब्रांड का पहला डिवाइस होगा, जो ColorOS 17 के साथ आएगा। पहले आई जानकारी के मुताबिक, वनप्लस के इस फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन को अगले महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। OnePlus 16 का सीधा मुकाबला iQOO 16 से होगा, जिसे कंपनी 29 सितंबर को चीनी मार्केट में उतारने जा रही है।

OnePlus 16 को चीनी सर्टिफिकेशन साइट 3C पर मॉडल नंबर PYB110 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा। OnePlus 15 को कंपनी ने 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया था। इस फोन में 9000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। OnePlus 15 में कंपनी ने 7300mAh की बैटरी दी थी।

इस फ्लैगशिप फोन के और सामने आ चुके फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 200MP का मेन, 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। से्लफी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इस फोन में 50MP का कैमरा दिया जाएगा। यह फोन CNY 4,999 यानी लगभग 75,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।

भारत में नहीं होगा लॉन्च?

OnePlus 16 के भारत में लॉन्च नहीं होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, OnePlus 16R भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी पहले ही यूरोप और अमेरिकी मार्केट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि चीनी ब्रांड भारत में भी अपना बिजनेस सीमित करने वाली है। हालांकि, कंपनी की तरफ से भारत से एग्जिट करने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें - ViewSonic ने लॉन्च किया 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी, बड़ी स्क्रीन में मिलेगी थिएटर वाली फील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक