Oppo ने हाल ही में 10,000mAh की बैटरी वाला मिड बजट फोन A7 Pro Max लॉन्च किया है। चीनी कंपनी का यह अब तक सबसे बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला फोन है। अब कंपनी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसमें 12,000mAh की बैटरी मिलेगी। ओप्पो का यह फोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस फोन में 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। लिस्टिंग में ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में और क्या जानकारियां सामने आई हैं, आइए जानते हैं...
Oppo का यह फोन हाल ही में चीन के MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर PNC110 के नाम से लिस्ट किया गया है। चीनी कंपनी का यह अब तक लॉन्च हुआ सबसे बड़ी बैटरी वाला डिवाइस होगा। लिस्टिंग के मुताबिक, इसमें 11,640mAh की बैटरी दी गई है। इसका टिपिकल वैल्यू 12,000mAh की होगी।
Oppo A7 Pro Max के फीचर्स
चीनी कंपनी का यह अपकमिंग फोन Oppo A7 Pro Max का रिप्लेसमेंट हो सकता है। इसे Oppo A9 Pro Max के नाम से पेश किए जाने की संभावना है। ओप्पो A7 Pro Max को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में EUR 599 यानी लगभग 61,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसमें कंपनी ने 10,000mAh की बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया है।
Oppo का यह फोन 6.78 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ल के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक की है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, यह IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने या धूल-मिट्टी में यह खराब नहीं होगा।
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो यह 50MP के मेन OIS कैमरा और 2MP के मैक्रो कैमरा के साथ आता है। इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन के कैमरे से 10x डिजिटल जूम की तस्वीर ली जा सकेगी। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy S27 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, BIS पर कंफर्म हुए फीचर्स