1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 29000 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 11 Pro, दिवाली पर दमदार ऑफर

29000 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 11 Pro, दिवाली पर दमदार ऑफर

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 06, 2026 12:18 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 12:18 pm IST

Google Pixel 11 Pro सीरीज को दिवाली और धनतेरस के मौके पर काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। गूगल स्टोर पर प्रो सीरीज के ये फोन 29,000 रुपये तक सस्ते मिल रहे हैं।

Google Pixel 11 Pro- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 11 प्रो Image Source : GOOGLE STORE

Highlights

  • Google Pixel 11 Pro सीरीज को धनतेरस और दिवाली में सस्ते में खरीद सकते हैं।
  • गूगल स्टोर पर प्रो सीरीज के इन दोनों फोन को 29,000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकेंगे।
  • Google ने अपनी इस प्रीमियम फ्लैगशिप सीरीज को इस साल अगस्त में लॉन्च किया है।

Google Pixel 11 Pro और Google Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। दिवाली और धनतेरस के मौके पर गूगल के ये दोनों फ्लैगशिप फोन काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। गूगल के इन दोनों फोन पर ये डिस्काउंट कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर मिल रहा है। यूजर्स गूगल के इस साल लॉन्च हुए ये दोनों प्रीमियम फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं।

क्या है ऑफर?

Google Store के मुताबिक, गूगल के ये दोनों फोन 29,000 रुपये सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। इन दोनों फोन पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 10,000 रुपये तक का स्टोर डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, कंपनी पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर 9,000 रुपये का अलग से कैशबैक दे रही है। इस तरह से कुल 29,000 रुपये तक बचाने का मौका है।

  वेरिएंट शुरुआती कीमत डिस्काउंट नई कीमत
Google Pixel 11 Pro 12GB + 256GB 1,19,999 रुपये 29,000 रुपये 90,999 रुपये
Google Pixel 11 Pro XL 12GB + 256GB 1,34,999 रुपये 29,000 रुपये 1,05,999 रुपये

Google Pixel 11 Pro को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 1,34,999 रुपये में आता है। वहीं, Google Pixel 11 Pro XL भी दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 1,34,999 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,49,999 रुपये है।

Google Pixel 11 Pro, 11 Pro XL के फीचर्स

Pixel 11 Pro में 6.3 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। वहीं, Pixel 11 Pro XL में 6.9 इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। गूगल के इन दोनों फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन के डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा। ये Google के नए Tensor G6 चिपसेट और Titan M3 सिक्योरिटी चिपसेट के साथ आते हैं। इनमें 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

  Pixel 11 Pro Pixel 11 Pro XL
डिस्प्ले 6.3 इंच, 1.5K AMOLED 6.9 इंच, QHD+ AMOLED
प्रोसेसर Tensor G6, Titan M3 Tensor G6, Titan M3
स्टोरेज 12GB + 512GB 12GB + 512GB
बैटरी 4840mAh, 30W, 25W 5115mAh, 30W, 25W
कैमरा 50MP, 48MP + 48MP, 42MP 50MP, 48MP + 48MP, 42MP
OS Android 17 Android 17

इन दोनों फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इन दोनों फोन में 42MP का कैमरा मिलेगा। ये गूगल के लेटेस्ट Android 17 OS के साथ आते हैं।

गूगल के Pixel 11 Pro में 4,840mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Pixel 11 Pro XL में 5,115mAh की बैटरी मिलेगी। ये दोनों फोन भी 30W वायर्ड के साथ 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, ये फोन IP68 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर खराब नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें - Dhanteras पर घर लाएं Samsung का मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 56000 रुपये का बंपर प्राइस कट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।