1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के 28 दिन वाले सस्ते प्लान की वापसी, कंपनी ने फिर किया लिस्ट

Airtel के 28 दिन वाले सस्ते प्लान की वापसी, कंपनी ने फिर किया लिस्ट

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 06, 2026 06:56 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 06:56 pm IST

Airtel के एक सस्ते प्लान की वापसी हो गई है। कंपनी ने हाल ही में इस रिचार्ज प्लान को बंद किया था। एयरटेल का 28 दिनों वाला यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा जैसे फीचर्स के साथ आता है।

airtel recharge plan- India TV Hindi
एयरटेल के सस्ते प्लान की वापसी Image Source : AIRTEL

Airtel के 28 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते रिचार्ज प्लान की वापसी हो गई है। कंपनी ने कुछ महीने पहले अपने इस रिचार्ज प्लान को वेबसाइट और ऐप से हटा लिया था। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 299 रुपये है। वहीं, कंपनी ने इसके साथ कंपनी ने 579 रुपये, 619 रुपये और 649 रुपये वाले प्लान भी बंद किए थे। अब कंपनी ने अपने डेली 1GB डेटा वाले इस सस्ते प्लान को फिर से वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर लिस्ट कर दिया है।

299 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यह प्लान डेली 1GB डेटा और 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है। इस प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो ज्यादा डेटा वाले महंगे रिचार्ज प्लान नहीं लेना चाहते हैं।

इससे पहले कंपनी ने TRAI वाले तीन सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये रिचार्ज प्लान 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये में आते हैं। इन तीनों प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री SMS का लाभ मिलता है।

185 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह सस्ता रिचार्ज प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, कंपनी अपने इस प्लान में 300 फ्री SMS का लाभ देती है।

203 रुपये वाला प्लान

टेलीकॉम कंपनी के इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। इस प्लान में भी मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो उन्हें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 300 फ्री SMS का लाभ मिलेगा।

206 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह सस्ता प्लान पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इसका मतलब है कि इसमें कैलेंडर मंथ के हिसाब से वैलिडिटी मिलेगी। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग के साथ-साथ 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Jio के करोड़ों यूजर्स की मौज, 3 साल तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, लॉन्च हुआ दमदार प्लान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।