1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio के करोड़ों यूजर्स की मौज, 3 साल तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, लॉन्च हुआ दमदार प्लान

Jio के करोड़ों यूजर्स की मौज, 3 साल तक नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज, लॉन्च हुआ दमदार प्लान

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 06, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Nov 06, 2026 06:30 pm IST

Jio ने दिवाली पर अपने 50 करोड़ यूजर्स की मौज करा दी है। टेलीकॉम कंपनी ने 3 साल की वैलिडिटी वाला दमदार रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है।

Jio 3 year plan- India TV Hindi
जियो ने लॉन्च किया 3 साल की वैलिडिटी वाला प्लान Image Source : PTI

Highlights

  • Jio ने 3 साल की वैलिडिटी वाला नया रिचार्ज प्लान पेश किया है।
  • जियो के इस प्लान में यूजर्स को तीन साल तक रिचार्ज की टेंशन नहीं रहेगी।
  • इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

रिलायंस जियो ने धनतेरस पर एक दमदार रिचार्ज प्लान उतारा है। रिलायंस जियो के इस नए प्लान में यूजर्स को 3 साल की वैलिडिटी मिलती है। कंपनी इस प्रीपेड प्लान में कई तरह के बेनिफिट्स ऑफर कर रही है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS के साथ-साथ OTT और अन्य बेनिफिट्स ऑफर किए जा रहे हैं।

Jio का 3 साल वाला प्लान

रिलायंस जियो का यह नया रिचार्ज प्लान पूरे 3 साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, यह प्लान डेली 100 फ्री SMS और 2.5GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है।

इस प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को JioHotstar मोबाइल + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है। साथ ही, इसमें यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। कंपनी JioAICloud का 50GB स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। जियो के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 10,000 रुपये है। कंपनी का कहना है कि इसमें 3 साल तक यूजर्स को नंबर रिचार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही, अगले तीन साल तक प्राइस हाइक का भी असर नहीं पड़ेगा।

मिलने वाले बेनिफिट्स

  • कीमत: ₹10,000
  • वैलिडिटी: 3 साल
  • अनलिमिटेड 5G डेटा
  • अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
  • 2.5 GB डेली डेटा
  • 100 SMS डेली
  • JioHotstar Mobile + हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन
  • 12 महीने Canva Pro Lite सब्सक्रिप्शन
  • 50 GB JioAICloud स्टोरेज

Jio का यह नया रिचार्ज प्लान 7 नवंबर यानी कल से MyJio ऐप और Jio.com की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इससे पहले कंपनी ने 15 रुपये वाला नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 24 घंटे की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान को खास तौर पर डेटा पैक के तौर पेश किया गया है। इसमें 1GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। इस डेटा पैक के साथ यूजर्स हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़ी फाइल डाउनलोड करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं। यूजर्स के रेगुलर प्लान में अगर डेटा खत्म हो जाए तो इमरजेंसी के तौर पर इस डेटा पैक को ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 15000 रुपये से कम में मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला फोन, दिवाली पर ऑफर्स की बारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।