1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio का करोड़ों यूजर्स के लिए दिवाली 'गिफ्ट', लॉन्च हुआ 15 रुपये वाला सस्ता प्लान

Jio का करोड़ों यूजर्स के लिए दिवाली 'गिफ्ट', लॉन्च हुआ 15 रुपये वाला सस्ता प्लान

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Nov 05, 2026 11:49 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 11:49 am IST

Jio ने करोड़ों यूजर्स को नया दिवाली गिफ्ट दिया है। कंपनी ने 15 रुपये वाला सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है, जिसमें 1GB डेटा ऑफर किया जा रहा है।

Jio Recharge Plan offer- India TV Hindi
जियो का सस्ता रिचार्ज प्लान Image Source : PTI

Jio ने अपने यूजर्स को दिवाली के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। सब्सक्राइबर्स के लिहाज से देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने अपना सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान उतारा है, जिसकी कीमत 15 रुपये है। इस प्लान को कंपनी ने एक डेटा ऐड-ऑन के तौर पर पेश किया है, जिसे आप अपने किसी रेगुलर रिचार्ज के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। 5 नवंबर यानी आज से जियो यूजर्स इस नए प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज करा सकते हैं।

जियो का 15 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो ने अपने इस 15 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 24 घंटे की वैलिडिटी ऑफर की है। इसमें यूजर्स को पूरे दिन के लिए कुल 1GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यूजर्स के रेगुलर प्लान में अगर डेटा खत्म हो जाए तो इमरजेंसी के तौर पर इस डेटा पैक को ले सकते हैं। इस डेटा पैक के साथ यूजर्स हाई-स्पीड इंटरनेट के साथ-साथ 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़ी फाइल डाउनलोड करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

Jio New plan
Image Source : RELIANCE JIOजियो का नया प्लान

इस पैक के साथ यूजर्स मोबाइल हॉट-स्पॉट के जरिए अन्य डिवाइसेज जैसे कि लैपटॉप या टैबलेट में भी इंटरनेट यूज कर सकते हैं। जियो ने अपने इस प्लान में यूजर्स को 200MB फ्री 4G डेटा भी ऑफर कर रहा है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलता है। हालांकि, यह फायदा उन यूजर्स को मिलेगा जो जियो के 5G नेटवर्क को अपने 5G स्मार्टफोन में यूज कर रहे हैं।

TRAI वाले सस्ते पैक

जियो ने इससे पहले TRAI के रेकोमेंडेशन वाले चार सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। जियो के ये रिचार्ज पैक 147 रुपये, 177 रुपये, 196 रुपये और 197 रुपये में आते हैं। 147 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 22 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं, 177 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की, 196 रुपये वाले पैक में 30 दिनों की और 196 रुपये वाले प्लान में कैलेंडर मंथ की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। ये सभी प्लान केवल अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 फ्री SMS के बेनिफिटेस के साथ आते हैं। इनमें यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलता है। यूजर्स इन प्लान के साथ नए लॉन्च हुए 15 रुपये वाले डेटा ऐड-ऑन पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 21 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Dell का नया लैपटॉप लॉन्च, मिलेगा 16GB रैम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।