Oppo Reno 16 Series जल्द भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। चीनी कंपनी अपनी इस सीरीज को यूनीक 3D डिजाइन के साथ लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने भारत में इस सीरीज की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। ओप्पो की इस सीरीज में दो स्मार्टफोन Reno 16 Pro और Reno 16 लॉन्च करने वाला है। इन दोनों फोन को पिछले दिनों चीन में लॉन्च किया गया था। इसके साथ Oppo Enco Air 5s को भी भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
भारत में लॉन्च कंफर्म
Oppo India ने आधिकारिक X हैंडल से अपनी इस नई Reno 16 सीरीज की लॉन्चिंग कंफर्म की है। पोस्ट में फोन का टीजर जारी किया गया है, जिसमें स्मार्टफोन के अलावा ईयरबड्स और एक Bubble डिवाइस देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इन दोनों एक्सेसरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं शेयर की है। ओप्पो रेनो 16 सीरीज को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।
Oppo India ने कंफर्म किया है कि Reno 16 सीरीज भारत में लॉन्च होने वाली पहली सीरीज है, जो 3D डिजाइन के साथ आएगी। इस सीरीज के फोन में 3D Pop Planet डिजाइन मिलेगा, जिसमें कंपनी ने Holo Verse 3D टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। भारत में इस सीरीज को Starry White, Twilight Violet और Staller Puple कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
चीन में हो चुकी है लॉन्च
पिछले महीने Oppo Reno 16 Pro और Oppo Reno 16 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज का प्रो मॉडल CNY 4499 (लगभग 63,000 रुपये) में आता है। वहीं, इसका स्टैंडर्ड मॉडल CNY 3,499 (लगभग 49,000 रुपये में आता है। इस सीरीज के दोनों फोन 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आते हैं।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Reno 16 Pro में 6.78 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वहीं, Reno 16 में 6.32 इंच का 1.5K रेजलूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलता है। ये दोनों फोन MediaTek के प्रोसेसर के साथ आते हैं। Reno 16 Pro में Dimensity 9500s और Reno 16 में Dimensity 8550 Super प्रोसेसर दिया गया है।
Reno 16 Pro में 7000mAh और Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों फोन 200MP के कैमरे के साथ आते हैं। इनमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलेगा। ये Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करते हैं।
यह भी पढ़ें - Nothing Phone 4(a) के बाद आएगा Phone 4(b)? भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन लीक