Nothing ने भारत में एक और सस्ते फोन की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। नथिंग का यह फोन Phone 4(b) के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल फोन का नाम कंफर्म नहीं किया है। इस फोन का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें इसका डिजाइन रिवील हुआ है। कंपनी पहल भी भारतीय बाजार में Phone 4(a) और Phone 4(a) Pro लॉन्च कर चुकी है। अपकमिंग बजट फ्रेंडली फोन में सिंगल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
जल्द भारत में होगा लॉन्च
Nothing India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से अपकमिंग बजट फोन का टीजर वीडियो जारी किया है। 12 सेकेंड के इस वीडियो में एक सिंगल कैमरे वाले फोन का स्केच बनाते हुए देखा जा सकता है। फोन के बैक में कैमरे के साथ Glyph इंटरफेस देखा जा सकता है। इसमें साइड में वॉल्यूम कंट्रोल और पावर बटन देखा जा सकता है। इसके अलावा नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट देखने को मिलेगा। कंपनी ने इस वीडियो के कैप्शन में (b)usted लिखा है, जो दर्शाता है कि इसका नाम Phone (b) हो सकता है।
नथिंग के इस अपकमिंग फोन का माइक्रोसाइट भी ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव किया जा चुका है, जो दर्शाता है कि फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। फोन के बैक पैनल में फ्लैट डिजाइन देखने को मिलेगा। पिछले दिनों ही CMF ने अपने सभी मौजूदा स्मार्टफोन प्रोजेक्ट को Nothing को ट्रांसफर किया है। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फोन CMF द्वारा डिजाइन किया जा रहा था, जिसे अब नथिंग के अपकमिंग फोन के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत?
कंपनी के संस्थापक और CEO कार्ल पे ने कंफर्म किया है कि इस साल नथिंग कोई फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं करने वाला है। ऐसे में ब्रांड का मुख्य फोकस मिड और बजट स्मार्टफोन पर रहने वाला है। Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro को कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया ता। इस सीरीज की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। नथिंग का यह अपकमिंग फोन 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। CMF के अब तक लॉन्च हुए फोन इसी प्राइस रेंज में आते हैं।
यह भी पढ़ें - Jio ने 799 रुपये में लॉन्च किया 4G फीचर फोन, मिलेंगे स्मार्टफोन वाले फीचर्स, UPI भी करेगा काम