1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Jio ने 799 रुपये में लॉन्च किया 4G फीचर फोन, मिलेंगे स्मार्टफोन वाले फीचर्स, UPI भी करेगा काम

Jio ने 799 रुपये में लॉन्च किया 4G फीचर फोन, मिलेंगे स्मार्टफोन वाले फीचर्स, UPI भी करेगा काम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 22, 2026 12:05 pm IST,  Updated : Jun 22, 2026 12:06 pm IST

Jio का नया 4G फीचर फोन लॉन्च हो गया है। यह फोन महज 799 रुपये में आता है और इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आपको स्मार्टफोन में मिलते हैं।

Jio V4 4G Feature Phone- India TV Hindi
जियो भारत V4 4G फोन Image Source : JIO

Jio ने एक बार फिर से चौंका दिया है। कंपनी ने 799 रुपये का 4G फीचर फोन लॉन्च कर दिया है। यह फीचर फोन Jio Bharat सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी पहले से ही इस सीरीज में कई फीचर फोन मार्केट में उतार चुकी है। यह नया फीचर फोन Jio Bharat V4 के नाम से पेश किया है, जो ढेरों फीचर्स से लैस है। इसमें आपको स्मार्टफोन वाले फीचर्स भी मिलते हैं। इस ऐप की खास बात ये है कि इसे आप अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें फोन की लोकेशन, बैटरी पर्सेंटेज मॉनिटर करने के साथ-साथ कॉल ब्लॉक करने की भी सुविधा मिलती है।

मिलेंगे कमाल के फीचर्स

Jio के इस सस्ते फीचर फोन की कीमत महज 799 रुपये है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को UPI ट्रांसफर, लाइव टीवी चैनल के साथ-साथ एंटरटेनमेंट की भी सुविधा मिलती है। इस फोन में 8 करोड़ से ज्यादा गाने सुने जा सकेंगे। यह फोन दो कलर ऑप्शन- काले और नीले में पेश किया गया है। इसे आप Jio.com के साथ-साथ जियो स्टोर और ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकेंगे।

स्मार्टफोन से होगा कंट्रोल

Jio Bharat V4 4G फोन में एक सेफ्टी शील्ड दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने फोन को स्मार्टफोन से कनेक्ट कर पाएंगे। इसके लिए स्मार्टफोन में Jio Things ऐप इंस्टॉल करने पड़ेगा। इस ऐप के जरिए आप फीचर फोन की लोकेशन को भी ट्रैक कर पाएंगे और फोन के ऐप्स और कॉल भी मैनेज कर सकेंगे। Jio Thing ऐप की खास बात ये है कि फीचर फोन पर आने वाले अनजान कॉल्स और नंबर को ब्लॉक किया जा सकता है।

एंटरटेनमेंट का फुल डोज

जियो के इस सस्ते फोन को खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए लॉन्च किया गया है। इसके अलावा यह फोन 4G में अपग्रेड होने वाले नए यूजर्स के लिए हो। इस फोन में आपको Jio Hotstar और Jio TV ऐप के जरिए वीडियो और 375 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल एक्सेस कर पाएंगे। इस कीपैड वाले फोन में आप 8 करोड़ से ज्यादा गानें सुन सकते हैं। इसमें Jio Pay UPI ऐप भी दिया गया है, जिसके जरिए UPI पेमेंट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - BSNL के दो सस्ते प्लान में मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा, कंपनी का खास ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक