1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Prime Day Sale की डील रिवील, 80% तक सस्ते मिलेंगे टीवी, एसी और फ्रिज

Amazon Prime Day Sale की डील रिवील, 80% तक सस्ते मिलेंगे टीवी, एसी और फ्रिज

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 22, 2026 07:05 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 11:45 am IST

Amazon Prime Day Sale में स्मार्टफोन से लेकर एसी, टीवी, फ्रिज जैसे आइटम काफी सस्ते में खरीदे जा सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर कई आइटम पर 80% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon Prime Day Sale- India TV Hindi
अमेजन प्राइम डे सेल Image Source : AMAZON INDIA

Amazon ने Prime Day Sale की घोषणा पिछले दिनों की है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 4 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। अमेजन ने इस सेल में मिलने वाली डील्स धीरे-धीरे रिवील करनी शुरू कर दी है। अमेजन पर यह सेल 4 जुलाई से 6 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें कई प्रोडक्ट्स की कीमत में 80% तक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। प्राइम यूजर्स को चुनिंदा बैंक के कार्ड्स पर इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा।

सस्ते में Prime मेंबरशिप

अमेजन ने इस सेल से पहले प्राइम मेंबरशिप लेने वालों के लिए खास ऑफर पेश किया है। प्राइम मेंबरशिप लेने पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अमेजन प्राइम की एनुअल मेंबरशिप 999 रुपये में मिलेगा। इस मेंबरशिप की कीमत 1,499 रुपये है। वहीं, 799 रुपये वाला प्लान 599 रुपये में और 399 रुपये वाला प्लान 299 रुपये में मिलेगा।

Amazon की अपकमिंग सेल की बात करें तो स्मार्टफोन की खरीद पर 40% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। इस सेल में Samsung, Vivo, Motorola, OnePlus, iQOO जैसे ब्रांड के फोन की खरीद पर 40% तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, CCTV कैमरा, एयर प्यूरीफायर, डैशकैम जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम 50 से 80 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ मिलेंगे।

होम अप्लायंसेज पर ऑफर

होम अप्लायंसेज की बात करें तो इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद पर 55% तक की छूट मिलेगी। खास तौर पर वाशिंग मशीन की खरीद पर 55% डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, फ्रिज की खरीद पर 50% का डिस्काउंट मिलेगा। एसी और माइक्रोवेव ओवन की खरीद पर 65% का डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon Prime Sale 2026 में लैपटॉप की खरीद पर 50% का डिस्काउंट मिलेग। वहीं, टैबलेट्स की कीमत में 40% तक की कटौती की गई है। हेडफोन्स पर 75% और स्मार्टवॉच पर 80% तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, कैमरे की खरीद पर 70% का डिस्काउंट मिलेगा।

72 घंटे चलेगी सेल

अमेजन की ये प्राइम डे सेल 4 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह कंपनी का 10वां प्राइम डे सेल होगा, जिसकी वजह से कंपनी बड़े ऑफर्स दे सकती है। 4 जुलाई से लेकर 6 जुलाई के बीच चलने वाले इस सेल में यूजर्स को 4 जुलाई रात 12 बजे से लेकर 6 जुलाई रात 11:59 बजे तक सभी प्रोडक्ट्स काफी सस्ते में मिलेंगे। इसके अलावा कुछ ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर एक्सक्लूसिव डील्स ऑफर की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Tecno ने लॉन्च किया एक और Slim फोन, मिलेगी 5600mAh की बैटरी

(डिसक्लेमर - सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक