Shani Ulti Chaal 2026: जुलाई में शनि देव की चाल में बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। दरअसल 27 जुलाई 2026 से शनि अपनी उल्टी चाल शुरू करने जा रहा है। अमूमन शनि की वक्री चाल को परेशानियों से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन इस बार शनि की ये चाल 4 राशियों को उनकी कड़ी मेहनत का शुभ फल प्रदान करेगी। इन राशियों की तकदीर शनि की इस चाल से चमक जाएगी। करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि (Aries)
शनि की उल्टी चाल आपका भाग्योदय करेगी। लंबे समय से आप जिस नौकरी या प्रोजेक्ट के लिए प्रयास कर रहे थे उसमें सफलता मिलेगी। इस अवधि में आपकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। अचानक धन लाभ के भी योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को उनकी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। बिजनेस का विस्तार होगा। मनचाही जगह ट्रांसफर मिल सकता है। नई नौकरी के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। शनि देव की कृपा से आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मकान खरीदने की योजना बन सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए शनि की उल्टी चाल लाभप्रद साबित होगी। आपके अटके काम पूरे होंगे। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। निवेश के लिए समय काफी अच्छा है। आमदनी में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। बिजनेस में भी सुनहरी सफलता मिलने की उम्मीद है। मकान या वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। शनि देव आपको आपकी मेहनत का इनाम देने वाले हैं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए शनि देव की उल्टी चाल बेहद सकारात्मक साबित होगी। आपको अपनी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा। मनचाही मुराद पूरी होगी। आपके साहस में वृद्धि होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। आपके साहस में वृद्धि होगी। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। साझेदारी के काम में खूब लाभ मिलेगा। यात्रा से आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: