1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं सहजन की पत्तियों की चटनी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर है यह रेसिपी, नोट करें विधि

घर पर बनाएं सहजन की पत्तियों की चटनी, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर है यह रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 07, 2026 11:35 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 11:36 pm IST

सहजन की पत्तियों की चटनी सिर्फ पोषक तत्वों से ही भरपूर नहीं होती बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब लगता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं

सहजन की पत्तियों की चटनी रेसिपी- India TV Hindi
सहजन की पत्तियों की चटनी रेसिपी Image Source : UNSPLASH

चटनी एक ऐसे डाइस डिश है जो फीके से फीके खाने में स्वाद ला देती है। हरी धनिया से लेकर टमाटर और आम की चटनी का स्वाद तो आपने खूब चखा होंगे लेकिन क्या आपने सहजन की पत्तियों की चटनी का स्वाद चखा है? यह सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं लगती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। बता दें, सहजन की पत्तियां में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में भी खूब किया जाता है। तो, अगर आपने अभी तक सहजन की पत्तियों की चटनी नहीं खायी है तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह चटपटी रेसिपी?

सहजन की पत्तियों की चटनी के लिए सामग्री:

सजहन की पत्तियां, दो चम्मच सरसों का तेल, आधा कप मूंगफली, आधा कप नारियल का बुरादा, एक चम्मच सफेद तिल, एक चम्मच जीरा, नमक स्वाद अनुसार, पांच से सात लहसुन की कलियां, एक हरी मिर्च

कैसे बनाएं सहजन की पत्तियों की चटनी?

  • पहला स्टेप: सहजन की पत्तियों की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सहजन की पत्तियों को साफ़ करें। पत्तियों को तोड़कर अलग रख लें और फिर पानी में अच्छी तरह से धोएं।

  • दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन करें और उस पर एक कड़ाही रखें और उसमें दो चम्मच सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें सहजन की पत्तियों को डालें। अब इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाएं। इसे तब तक पकाना है जब तक यह गल न जाए। जब ये पक जाए तब एक बर्तन में निकालें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, एक चम्मच सरसों का तेल डालकर उसमें जीरा से तड़का दें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें पांच से सात लहसुन की कलियां, एक हरी मिर्च डालें। उसके बाद मूंगफली डालें। जब मूंगफली भून जाए तब उसमें आधा कप नारियल का बुरादा, नमक, एक चम्मच सफेद तिल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। 

  • चौथा स्टेप: जब सब सामग्री पक जाए तब गैस बंद कर दें और सबको मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। अब एक एयर टाइट कंटेनर में इस चटनी को रख दें। आप इसका इस्तेमाल महीनों तक कर सकते हैं। ध्यान रखें चटनी पीसते समय पानी नहीं डालना है। आप इसे चावल आय रोटी के साथ सैयद डिश के तौर पर सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल