1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सेब की चटपटी चटनी के आगे फेल है टमाटर-धनिया की चटनी, बच्चे-बूढ़े सब मांग मांगकर खाएंगे, जानें कैसे बनाएं ये पहाड़ी रेसिपी

सेब की चटपटी चटनी के आगे फेल है टमाटर-धनिया की चटनी, बच्चे-बूढ़े सब मांग मांगकर खाएंगे, जानें कैसे बनाएं ये पहाड़ी रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 12, 2025 01:55 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 01:55 pm IST

अगर आपको अपने खाने में चटनी चाहिए होती है तो इस बार आप सेब की चटनी ज़रूर बनाएं। इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि अगर आप इसे एक बार बनाएंगे तो हमेशा बनाएंगे

सेब की चटनी - India TV Hindi
सेब की चटनी Image Source : FREEPIK

खाने के स्वाद को साइड डिश कई गुना बढ़ा देता है। खासतौर पर जब बात चटनी की हो तो क्या ही कहना। हरी धनिया और टमाटर की चटनी तो सबसे पॉपुलर साइड डिश है। लेकिन क्या आपने कभी सेब की चटनी खाई है? सेब की चटनी ( apple chutney Recipe) का चटक स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। यह पहाड़ी रेसिपी बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं? 

 

सेब की चटनी के लिए सामग्री: Ingredients for Apple Chutney:

दो सेब, एक चम्मच सौंफ, दो लहसुन की कलियां, एक चम्मच कलोंजी,  करी पत्ता, एक चम्मच तेल, आधा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, नमक आधा चम्मच, दो से तीन गुड़

कैसे बनाएं सेब की चटनी? How to make apple chutney?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले दो सेब लें और उन्हें पानी से धोएं। अब इसे कॉटन के कपड़े से साफ़ करें और फिर अच्छी तरह से छील लें। छीलने के बाद सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काटें। 

  • दूसरा स्टेप: गैस ऑन करें और उसपर एक गहरा पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें एक चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद उसमें एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच कलोंजी,  दो लहसुन की कलियां और करी पत्ता डालें। 

  • तीसरा स्टेप: जब ये चटकने लगे तब इसमने टुकड़ों में कटा हुआ सेब डालें और अच्छी तरह से चलाएं। ध्यान रखें इन्हें मीडियम आंच पर ही पकाएं। इसे ढककर रख दें। 

  • चौथा स्टेप: कुछ समय बाद वापस चलाएं। जब ये हल्का गलने लगे तब इसमें गुड़ के कुछ टुकड़े और ज़रा सा नमक डालें। और फिर से अच्छी तरह मिलाएं। गैस का फ्लेम धीमा ही रखें। 

  • पांचवा स्टेप: कुछ समय सेब पूरी तरह से गल जाए। जब सेब गल जाए तो उसे अच्छी तरह से एक बार फिर से चलाएं। आपकी सेब की चटनी तैयार है और इसे गरमागरम सर्व करें। 

सेब की चटनी खाने के फायदे

सेब की चटनी खाने के फायदे यह हैं कि यह पाचन को बेहतर बनाने, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और वजन प्रबंधन में मदद कर सकती है। यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाती है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल