1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'किसने बोला ये?' हेमा मालिनी ने हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने के दावों पर किया रिएक्ट, बोलीं- 'बहुत कम फीस मिलती थी'

'किसने बोला ये?' हेमा मालिनी ने हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस होने के दावों पर किया रिएक्ट, बोलीं- 'बहुत कम फीस मिलती थी'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 07, 2026 10:29 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 10:29 pm IST

हेमा मालिनी ने हाल ही में अपनी फीस को लेकर बात की और बताया कि वह कभी भी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली एक्ट्रेस नहीं थीं और न ही उन्होंने कभी फीस के लिए फिल्में कीं। उन्हें जो भी फीस मिलती थी, वह चुपचाप रख लेती थीं।

hema malini- India TV Hindi
हेमा मालिनी। Image Source : INSTAGRAM/@DREAMGIRLHEMAMALINI

हेमा मालिनी 70 और 80 के दशक की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। इस दौर में उन्होंने हर बड़े एक्टर-डायरेक्टर के साथ काम किया और इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया। फिल्मी दुनिया पर सालों राज करने के साथ ही उन्होंने राजनीति की दुनिया में भी सफलता हासिल की। हेमा मालिनी को लेकर कहा जाता है कि वह एक समय पर इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं, लेकिन अब  'ड्रीम गर्ल' ने इन दावों को खारिज कर दिया है। हेमा मालिनी के अनुसार, वह कभी भी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री नहीं रहीं और न ही उन्होंने कभी फीस के लिए काम किया है। उनके अनुसार, वह हमेशा काम के पीछे भागी हैं, पैसों के नहीं।

जो भी फीस मिलती, उसमें काम कर लेती थी- हेमा मालिनी

हिंदी रश के साथ बातचीत के दौरान अपने समय में बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा फ़ीस लेने वाली अभिनेत्री होने की दावों पर बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं। किसने बोला ये? हमें बहुत कम पैसे मिलते थे। इतना कुछ नहीं देते थे। डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को मैं बहुत पसंद थी, लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम नहीं किया। जैसे-जैसे नाम होता है, वह फीस बढ़ाते जाते हैं, लेकिन थोड़ा-थोड़ा करके। मुझे कभी उतनी भारी-भरकम फीस नहीं मिली, जितनी आज के स्टार्स को मिलती है। उसका इत्तू भी नहीं मिलता था हमको।'

फीस के लिए नहीं की फिल्में- हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने पैसों से ज्यादा प्यार और सम्मान कमाया, जो उनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। वह कहती  हैं- 'लेकिन, उसकी बात ही अलग है। जो मिला, उसमें हम लोगों ने जो फिल्में कीं, वह असल पैसे से कहीं ज्यादा बड़ी कमाई थी। प्रोड्यूसर जो भी दे सकता था, वह ठीक था। वरना, मैंने कभी डिमांड नहीं की कि इतना ही चाहिए नहीं तो नहीं करूंगी पिक्चर। मैंने ये कभी नहीं किया। मेरी मां ने सब कुछ संभाला और वह सभी प्रोड्यूसर्स के साथ बहुत लिब्रल थीं। अगर कोई प्रोड्यूसर कहता- 'मैं इस फिल्म के लिए इतना नहीं दे सकता, तो वो कहतीं- कोई समस्या नहीं है।' हमने कभी पैसों के लिए मिन्नत नहीं की। वो हमें जो भी छोटा-मोटा लिफाफा देते, हम भीक्षा की तरह स्वीकार कर लेते।'

हेमा मालिनी का करियर

हेमा मालिनी के करियर की बात करें तो उन्होंने 1968 में 'सपनों का सौदागर' से बॉलीवुड डेब्यू किया और फिर 70 के दशक में 'शोले', 'जॉनी मेरा नाम', 'सीता और गीता', 'सत्ते पे सत्ता', 'प्रेम नगर', 'राजा रानी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी सफल फिल्मों में काम किया। हेमा मालिनी ने हमेशा ही अपनी ऑनस्क्रीन मौजूदगी से दर्शकों के दिल जीते हैं और आज भी फैंस के लिए वो ड्रीम गर्ल ही हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'शिमला मिर्च' में देखा गया था, जिसमें राजकुमार राव और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आए थे।

ये भी पढ़ेंः 'परिवार को एक साथ देखना चाहते थे', हेमा मालिनी ने बताई धर्मेंद्र की आखिरी इच्छा, सनी-बॉबी के लिए कही खास बात

हेमा मालिनी की खूबसूरती पर फिदा थी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, पहली मुलाकात का किस्सा किया शेयर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन