भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में अब तक किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, विराट कोहली दूसरे नंबर पर
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में अब तक किसने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, विराट कोहली दूसरे नंबर पर
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त सीरीज खेली जा रही है। पहले टी20 सीरीज हो रही है, इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। इस बीच आपको ये पता होना चाहिए कि जब भी ये दोनों टीमें आमने सामने आई हैं, तब किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हम यहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों की बात करेंगे।
Published : Jul 07, 2026 06:14 pm IST, Updated : Jul 07, 2026 06:14 pm IST
1/6Image Source : ap
भारत और इंग्लैंड के बीच इस वक्त सीरीज खेली जा रही है। पहले टी20 सीरीज हो रही है, इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी होगी। इस बीच आपको ये पता होना चाहिए कि जब भी ये दोनों टीमें आमने सामने आई हैं, तब किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हम यहां दोनों टीमों के बल्लेबाजों की बात करेंगे। साथ ही ये भी अभी ये बता दें कि विराट कोहली यहां दूसरे नंबर पर हैं।
2/6Image Source : getty
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के जॉस बटलर हैं। उन्होंने 30 मैच खेलकर 669 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ शतक तो नहीं लगाया है, लेकिन पांच अर्धशतक जरूर उनके नाम हैं। फिलहाल नहीं लगता कि कोई दूसरा बल्लेबाज उन्हें पीछे छोड़ पाएगा।
3/6Image Source : ap
विराट कोहली के बारे में हमने जैसा कि पहले ही बताया कि दूसरे नंबर पर आते हैं। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैच खेलकर 648 रन बनाए हैं। कोहली अंग्रेजों के खिलाफ इस फॉर्मेट में पांच अर्धशतक लगाने का काम किया है। अब वे टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं।
4/6Image Source : ap
रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 16 मैच खेलकर 467 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। रोहित भी अब टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेलते हैं।
5/6Image Source : ap
लिस्ट में नंबर चार पर हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 21 मैच खेलकर 441 रन बनाए हैं। हार्दिक ने इस टीम के खिलाफ तीन अर्धशतक लगाने का काम किया है। हालांकि चोट के कारण वे मौजूदा सीरीज से बाहर चल रहे हैं।
6/6Image Source : getty
अभिषेक शर्मा का नाम इस लिस्ट में नंबर पांच पर आता है, जबकि उन्हें अभी डेब्यू किए हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक आठ मैच खेलकर 390 रन बना दिए हैं। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस सीरीज में वे खेल रहे हैं और हो सकता है कि बचे हुए मैचों में अच्छी बल्लेबाजी कर इस लिस्ट में हार्दिक को पीछे भी छोड़ दें।