1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आपका ब्लड शुगर भी बढ़ा हुआ है तो जानें किन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए?

आपका ब्लड शुगर भी बढ़ा हुआ है तो जानें किन सब्जियों को खाने से बचना चाहिए?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 07, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 06:34 pm IST

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं तो अपनी डाइट में इन सब्जियों का सेवन भूलकर भी न करें वरना बदलस हजार बढ़ते देरी नहीं लगेगी

 ब्लड शुगर में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए,- India TV Hindi
ब्लड शुगर में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए Image Source : UNSPLASH

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट का बहुत ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है। खानपान को लेकर ज़रा सी लापरवाही ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ाती है। डायबिटीज के ज़्यादातर मरीजों लगता है कि उन्हें सिर्फ मीठे से परहेज करना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं है, ऐसी कई सब्जियां हैं जो हैं तो हेल्दी लेकिन उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज़्यादा होता है जों डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी ज़हर से कम नहीं है। डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यू ट्यूब पेज पर वडियो शेयर कर के बताया है कि डायबिटीज में किन सब्जियों को नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज इन सब्जियों का नहीं करना चाहिए सेवन

  • आलू: डायबिटीज के मरीजों को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। एक पकाए हुए आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 111 तक हो सकता है जो चीनी से भी ज़्यादा है। वहीं, उबाले हुए आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 78 से लेकर 89 तक होता है। उबले हुए आलू का सेवन करने से शुगर उतना ही बढ़ता है जितना एक कोल्ड ड्रिंक पीने से बढ़ता है।

  • कॉर्न: बारिश के मौसम में लोग भुट्टा खूब खाते हैं लेकिन यही मक्का डायबिटीज के मरीजों के लिए ज़हर समान है। आधी कटोरी मक्का में 21 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं और सिर्फ 2 ग्राम फाइबर होते हैं। स्वीट कॉर्न का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 के ऊपर होता है जो हाई रेंज में आता है। आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे इसलिए कॉर्न को अपनी डाइट से हमेशा दूर रखें। 

  • वेजिटेबल जूस: डायबिटीज मरीजों के लिए सिर्फ फ्रूट जूस ही हानिकारक नहीं है बल्कि गाजर, बीटरूट और टमाटर जूस जैसे मिक्स जूस भी नुकसानदायक माने जाते हैं। दरअसल, जब आप सब्जी का जूस निकालते हैं तो उसका फायबर चला जाता है और उसमें सिर्फ शुगर रह जाता है। हालांकि, आपके लिए करेले का जूस फायदेमंद है

  • शकरकंदी: शकरकंदी का सेवन भी डायबिटीज के मरीजों को नहीं करना चाहिए। शकरकंदी को अगर आप बेक या रोस्ट कर खा रहे हैं तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स 90 तक जा सकता है। हालांकि, अगर आप इसे उबालकर खाते हैं तो इसका जीआई 40 तक रहता है। तो आप इसका सेवन उबालकर कर सकते हैं लेकिन बहुत ज़्यादा नहीं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।