1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी

Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 07, 2026 04:32 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 04:48 pm IST

Nothing ने Phone 4b सीरीज का पहला फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ आता है।

Nothing Phone 4b- India TV Hindi
नथिंग फोन 4बी भारत में लॉन्च Image Source : NOTHING

Nothing Phone 4b भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 6000mAh बैटरी के साथ आता है। यह कंपनी का इस साल लॉन्च होने वाला तीसरा फोन है। इससे पहले कंपनी ने इस साल Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro भारतीय बाजार में उतारे हैं। यूके की कंपनी का यह फोन ट्रेडिशनल Glyph डिजाइन वाले बैक पैनल के साथ आता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो देखने में iPhone 17 Pro की तरह लगता है।

Nothing Phone 4b की कीमत

नथिंग के इस मिड बजट फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 34,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है। इसे तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, व्हाइट और ब्लू में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इसके बेस वेरिएंट को स्पेशल डिस्काउंट से साथ 29,999 रुपये में सेल करेगी। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 33,699 रुपये में मिलेगा।

Nothing के इस फोन की सेल 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसे फ्लिपकार्ट समेत अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे कि क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स से खरीदा जा सकेगा। वहीं, कंपनी ने इसका RCB एडिशन भी पेश किया है, जिसे नथिंग के बेंगलुरू स्थित फ्लैगशिप स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Nothong Phone 4b के फीचर्स

इस फोन में 6.77 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। फोन के डिस्प्ले में AGC DT Star 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही, यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल से यह बचा रहेगा।

Nothing Phone 4b फीचर्स
डिस्प्ले 6.77 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 6000mAh, 33W
कैमरा 50MP, 8MP, 16MP
OS Android 16

नथिंग ने अपने इस मिड बजट फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ अगले 3 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देगी।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और एक तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 6000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Redmi Turbo 6 Max जल्द होगा लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक