1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone (4b) का डिजाइन कंपनी ने किया कंफर्म, 7 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

Nothing Phone (4b) का डिजाइन कंपनी ने किया कंफर्म, 7 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 25, 2026 01:29 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 01:29 pm IST

Nothing Phone 4b का डिजाइन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया है। नथिंग का यह फोन 7 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

Nothing Phone 4b- India TV Hindi
नथिंग फोन 4b जल्द भारत में होगा लॉन्च Image Source : NOTHING

Nothing Phone (4b) की लॉन्च डेट कंपनी ने पिछले दिनों कंफर्म की है। नथिंग का यह फोन 7 जुलाई को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। कंपनी ने अब आधिकारिक तौर पर इसके डिजाइन से पर्दा हटा दिया है। इस फोन के डिजाइन में कई नई चीजें देखने को मिलेगी। नथिंग ने इस साल Phone (4a) और Phone (4a) Pro को लॉन्च किया है। ये दोनों फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं।

डिजाइन हुआ रिवील

Nothing ने अपने आधिकारिक X हैंडल से फोन का डिजाइन रिवील किया है। इसके ब्लू कलर वाले मॉडल का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें फोन का पूरा डिजाइन रिवील हुआ है। इस फोन के बैक में ट्रांसपैरेंट डिजाइन देखने को मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल में भी बदलाव देखा जा सकता है। इसमें दो वर्टिकली अलाइंड कैमरे दिए गए हैं। साथ में LED फ्लैश देखने को मिलेगा। कंपनी ने फोन में नए डिजाइन का Glyph लाइटिंग दिया है।

मिलेंगे ये फीचर्स

Nothing के इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन 50MP के Sony LYT 710 सेंसर के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 या MediaTek Dimensity 7450 प्रो चिपसेट मिल सकता है। कंपनी फोन के साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम देगी, जिसके लिए 4 साल सॉफ्टवेयर और 6 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलता रहेगा।

नथिंग के इस फोन में LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसे 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।नथिंग का यह नया फोन 25 हजार रुपये से कम प्राइस में आ सकता है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 45W का फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है। इससे पहले लॉन्च हुए Nothing Phone 4a को भारत में 25 हजार रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें - Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स आए सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक