1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स आए सामने

Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स आए सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 23, 2026 11:25 am IST,  Updated : Jun 23, 2026 04:20 pm IST

Nothing Phone 4b भारत में 7 जुलाई को लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले फोन के फीचर्स और कीमत सामने आ गए हैं। नथिंग का यह नया फोन बजट प्राइस में पेश किया जाएगा।

Nothing Phone 4b- India TV Hindi
नथिंग फोन 4बी Image Source : RAKESH CHAKMA @PARTHIV_CHAKMA/X

Nothing Phone 4b की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। भारत में नथिंग का यह सस्ता स्मार्टफोन 7 जुलाई को पेश होगा। साथ ही, इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट कर दिया है। कंपनी a सीरीज के बाद अब b सीरीज लेकर आ रही है, जिसे बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। यही नहीं, टिप्स्टर ने फोन की कीमत और फीचर्स भी लीक कर दी है।

फीचर्स हुए लीक

Nothing Phone 4b के सभी फीचर्स और कीमत लॉन्च से पहले ऑनलाइन सामने आ गए हैं। नथिंग इंडिया ने फोन का डिजाइन टीज किया है। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर ने फोन का डिजाइन रिवील कर दिया है। साथ ही, इसके फीचर्स के बारे में भी बताया है। यही नहीं, टिप्स्टर ने इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है।

मिलेंगे ये फीचर्स

राकेश नाम के टिप्स्टर ने X पर फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह फोन 6.3 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में कंपनी एक ही कैमरा देने वाली है। नथिंग इंडिया द्वारा जारी किए गए टीजर में भी फोन के बैक में सिंगल कैमरा देखा गया है। यह फोन 50MP के Sony LYT 710 सेंसर के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा।

वहीं, फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 या MediaTek Dimensity 7450 प्रो चिपसेट मिल सकता है। कंपनी फोन के साथ Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम देगी, जिसके लिए 4 साल सॉफ्टवेयर और 6 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड मिलता रहेगा। नथिंग के इस फोन में LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसे 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज में पेश किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत?

टिप्स्टर के मुताबाकि, नथिंग का यह नया फोन 25 हजार रुपये से कम प्राइस में आ सकता है। इससे पहले लॉन्च हुए Nothing Phone 4a को भारत में 25 हजार रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया गया था। यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी ने Nothing Phone 4a Pro को भी भारत में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें - Redmi Note 15 SE Review: बजट प्राइस में दमदार फीचर वाला फोन, क्या खरीदना रहेगा फायदेमंद?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक