मोबाइल फोन आज हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई लोग स्क्रीन टूटने के बाद भी लंबे समय तक उसी फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। ज्योतिष और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, मोबाइल की क्रैक स्क्रीन को हल्के में न लें! टूटी हुई मोबाइल स्क्रीन को लंबे समय तक नजर अंदाज करना शुभ नहीं होता। इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। चलिए जानते हैं किस तरह से इसका प्रभाव पड़ता है और इससे बचने का क्या उपाय है।
क्या कहती हैं मान्यताएं?
ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कांच से बनी टूटी हुई वस्तुओं को शुभ नहीं माना जाता। इसी मान्यता के आधार पर कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि अगर मोबाइल की स्क्रीन लंबे समय तक टूटी रहे, तो यह राहु ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती है। कहते हैं कि इससे व्यक्ति के निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और कामकाज में रुकावटें आती हैं।
राहु का प्रभाव
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का संबंध राहु ग्रह से होता है। ऐसी मान्यता है कि टूटी हुई स्क्रीन के कारण राहु का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। इसके चलते मानसिक उलझन, तनाव, आर्थिक नुकसान और रिश्तों में दूरियां बढ़ने जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।
किन परेशानियों का रहता है डर?
मान्यता है कि लंबे समय तक टूटी स्क्रीन वाले फोन का उपयोग करने से व्यक्ति को बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह गुस्सा आना, किसी काम में अचानक रुकावट आना, फैसलों में भ्रम की स्थिति और आर्थिक मामलों में मुश्किलें बढ़ने जैसी बातें इससे जोड़ी जाती हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का संकेत माना जाता है।
क्या करें उपाय?
टूटी स्क्रीन वाला फोन इस्तेमाल करना भारी पड़ सकता है। अगर मोबाइल की स्क्रीन टूट गई है, तो उसे जल्द से जल्द बदलवा लेना बेहतर है। अगर केवल टेम्पर्ड ग्लास टूटा है, तो उसे भी तुरंत बदल दें। जब तक स्क्रीन ठीक न हो, तब तक फोन को सुरक्षित कवर में रखें। ज्योतिष अनुसार, इससे आपके जीवन पर पड़ने वाली नकारात्मक प्रभाव कम किया जा सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में इस तरह रखें पूर्वजों की फोटो, हमेशा बना रहेगा पितरों का आशीर्वाद